आम आदमी पार्टी की राजस्थान इकाई ने दिल्ली के वोटरों का जीता दिल,, सी-वोटर और आम आदमी पार्टी का दावा 66 फीसदी से अधिक राजस्थानवासियों ने दिल्ली चुनाव जिताने मे अहम भूमिका निभाई,,

750

जयपुर 13 फरवरी 2020।(निक राजनीतिक) दिल्ली के रण में आम आदमी पार्टी ने जो बाजी मारी है आज उसकी चर्चा एक बार फिर पूरे देश मे हो रही है। वर्ष 2015 में 70 में 67 सीट जीतकर आम आदमी पार्टी ने विश्व कीर्तिमान स्थापित किया था उस समय भी राजस्थान के सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने अपना योगदान दिया और अब वर्ष 2020 के चुनाव में भी पुनः आम आदमी पार्टी राजस्थान इकाई के कार्यकर्ताओ ने पहले से कही अधिक उत्साह के साथ दिल्ली में चुनाव प्रचार की कमान संभाली, लगभग सभी 70 सीटों पर राजस्थान के कार्यकर्ताओं ने चुनाव कैम्पेन किया और घर-घर जाकर वोट मांगे।
आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता दीपक मिश्रा ने बताया की दिल्ली चुनावो में राजस्थान के नेताओं ने पूरी ताकत लगाई थी।
प्रदेश सचिव देवेंद्र शास्त्री, प्रदेश कोषाध्यक्ष तरुण गोयल, जयपुर शहर अध्यक्ष अमित शर्मा लियो , जयपुर जिला अध्यक्ष जवाहर शर्मा ने सभी विधानसभा के लिए नुक्कड़ नाटक, म्यूजिक सांग्स, buzz कैंपेन का काम देखा। दीपक मिश्रा ने बताया कि Buzz कैम्पेन में इस बार नई तकनीकों का इस्तेमाल पर दिल्ली के वोटरों का मन जितने का काम राजस्थान के कार्यकर्ताओं ने किया। इस कैम्पेन के माध्यम से दिल्ली के लोगो से जुड़ने, उनको समझने और उनको समझाने का अवसर राजस्थान के कार्यकर्ताओं को मिला। साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिल्ली की जनता को दिल्ली सरकार के द्वारा किए गए काम बताए, जिसे बहुत सराहा गया।
इस टीम का नेतृत्व राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता व राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य व कर्नाटक अध्यक्ष पृथ्वी रेड्डी व प्रदेश से दीपक मिश्रा कर रहे थे।
इस टीम में 13 नुक्कड़ नाटक की टीम कई म्यूजिशियन और आर्टिस्टों को शामिल किया गया था।
पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुनाव सम्पन्न होने के बाद इस टीम से मिलकर प्रत्येक कार्यकर्ताओं को बधाई व शुभकामनाएं दी और कार्य की सराहना की।
देवेंद्र कुमार देव के नेतृत्व में सोश्यल मीडिया टीम ने दिन-रात काम करते हुए विपक्षी दलों के दुष्प्रचारों का मुंहतोड़ जवाब देकर जनता को गुमराह होने नही दिया और सच को आगे रखकर इस जीत में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की, सोश्यल मीडिया टीम में प्रवीण कुमार, राजकुमार मीणा, दीपेंद्र सिंह, मयंक कुमार सहित 15 राजस्थान के कार्यकर्ता जुटे।
प्रदेश अध्यक्ष रामपाल जाट, प्रदेश यूथ विंग संगठन सचिव अभिषेक जैन बिट्टू सहित विभिन्न पदाधिकारियों ने दिल्ली की कई विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार प्रसार की कमान संभाली।
इसके अलावा प्रदेश प्रवक्ता विश्वेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नई दिल्ली विधानसभा एवं प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र मीणा ने 3 विधानसभा का कोआर्डिनेशन देखा।

बीकानेर के पुनीत ढाल ने छत्तरपुर विधानसभाओं में अपना प्रचार अभियान चलाया,,, ,
अजमेर से कीर्ति पाठक ने लोकल वालंटियर कोआर्डिनेशन का कार्य देखा,,,,
इसके अलावा रितेश खंडेलवाल , तैयब खान, राहुल शर्मा, अमित वर्मा, नवीन पालीवाल, नीलेश बुरड़, राकेश शर्मा, राजू शर्मा, रमेश बेक्टर, डॉ विभोर गुप्ता, जितेंद्र हटवाल, केशव अग्रवाल सहित 250 से अधिक कार्यकर्ताओ ने स्वयं के खर्चे पर दिल्ली जीत में तन मन धन से पूरा सहयोग प्रदान किया।
दिल्ली के इस बार के चुनाव में सबसे विशेष कार्य बज्ज कैंपेन था जिसकी प्रमुख जिम्मेदारी राजस्थान टीम के पास थी जिसमे देवेंद्र शास्त्री, तरुण गोयल, दीपक मिश्रा अमित शर्मा के पास थी, इस टीम द्वारा किये कार्य को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सांसद, दिल्ली चुनाव प्रभारी व राजस्थान प्रभारी संजय सिंह नें खूब सराहा।

राजस्थान आम आदमी पार्टी की मेहनत का ही नतीजा है कि दिल्ली में रह रहे राजस्थानी वोटरों ने आम आदमी पार्टी को अपना मत एवं समर्थन दिया। आम आदमी पार्टी का दावा है कि दिल्ली के 66 फीसदी से अधिक राजस्थानी मतदाताओं ने आम आदमी पार्टी को अपना मत दिया। कुछ ऐसा ही दावा एबीपी और सी-वोटर के सर्वे में भी दिखाई दिया गया था।