धारा 32, 33 के नोटिस के बाद भी अवैध निर्माण जारी,, आज सुबह से जेडीए ने शुरू कर दी है कार्यवाही,,

409

जयपुर 15.12.2021।(निक यूडीएच) प्रवर्तन शाखा, जविप्रा द्वारा जोन -10 क्षेत्राधिकार में अवस्थित सुमेल रोड़ पर टायर गोदाम के सामने इकलोजिकल क्षेत्र में करीब 15×35 फिट में 8 बिलाज एवं 15×30 फिट में 4 बिलाज का अवैध निर्माण करने पर  दिनांक-02.09.2021 को जविप्रा अधिनियम की धारा 32, 33 के नोटिस जारी किये और अवैध निर्माण कार्य बंद करने हेतु पाबंद किया था। किन्तु लगातार कार्य चालू रखने पर निर्माण औजारों की 3 बार जब्ती की गई।

फिर भी निर्माण जारी रखने पर सक्षम स्तर से स्वीकृति प्राप्त कर आज दिनांक 15.12.2021 को ध्वस्तीकरण कार्यवाही की जा रही है:-