विगत वर्ष की भाँति इस कोरोना की दूसरी लहर में भी वार्ड नं 48 में घर–घर किया जा रहा है सेनेटाइज,,

577

जयपुर 25 मई 2021।(निक सामाजिक) कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी दौलत सैनी ने बताया कि कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के सिविल लाइंस विधान सभा क्षेत्र में वार्ड नं 48 में पिछले वर्ष की भाँति इस बार भी प्रत्येक घर को सेनेटाईज करने का कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कार्य शुरू किया है। फायर ब्रिगेड की विशेष गाड़ी द्वारा घर घर को सनराइज किया गया।

मुख्य कार्यकर्ता चेतन वर्मा और उनकी टीम में शामिल फायरमैन हिमांशु कुमावत, फायरमैन अशोक शर्मा,नवीन कुमार,राजू वर्मा,हनी ठाकुर, तरुण जी विशाल सिंह आदि कार्यकर्ता द्वारा नंदपुरी ए, बी, सी ब्लॉक, सत्यमार्ग, गोविंदपुरी, हवा सड़क, 80 फीट रोड़, स्वेज फार्म, को सेनेटाइज किया गया। ताकि वार्ड को कोरोना मुक्त किया जा सके। आगे भी ये अभियान सभी विधान सभा क्षेत्र में जारी रहेगा।