भाजपा कल करेगी कांग्रेस पार्टी व कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन

722

’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’
जयपुर, 15 नवम्बर2019।(निक राजनीतिक) भारतीय जनता पार्टी 16 नवम्बर (शनिवार) को जिन जिलों में निकाय चुनाव नहीं है, उन जिलों में कांग्रेस पार्टी व कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेगी।
भाजपा प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया कि उच्चतम न्यायालय ने 14 नवम्बर को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को मोदी सरकार के खिलाफ राफेल प्रकरण में लगाये गये आरोपों को सफेद झुठ मानते हुये माफ किया है।
शर्मा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी व राहुल गांधी को देश की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगवाने के लिये भाजपा

16 नवम्बर (शनिवार) को जिन जिलों में निकाय चुनाव नहीं है, उन जिलों में धरना-प्रदर्शन करेगी। इसी कार्यक्रम के तहत जयपुर में 16 नवम्बर (शनिवार) को प्रातः 11.00 बजे कलेक्ट्रेट सर्किल पर प्रदर्शन होगा।