कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं करना पड़ा भारी, भोजनालय सीज,,आयुक्त लोकबन्धु के निर्देश पर हुई कार्रवाई,,

1744

जयपुर, 24 मार्च 2021।(निक यूडीएच) नगर निगम जयपुर हैरिटेज के हवामहल-आमेर जोन में बुधवार को कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं करने पर भोजनालय को सीज किया गया। उपायुक्त सुरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि आयुक्त लोकबन्धु के निर्देश पर हवामहल-आमेर जोन के वार्ड संख्या 12 रामगढ़ मोड़ पर स्थित ‘आओ सा पवित्र भोजनालय’ को सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन की अवहेलना करने के आधार पर सीज किया गया।

उन्होंने बताया कि सीएसआई सतपाल टोपिया एवं स्टाफ की टीम जब भोजनालय पहुंची तो वहां का स्टाफ बिना मास्क के मिला और भोजनालय में सोषल डिस्टेसिंग की पालना भी नहीं करवाई गई थी। इस आधार पर भोजनालय को सीज कर दिया गया।