लोकसभा चुनाव के अंतर्गत विजय संकल्प बैठक सम्पन्न

670

जयपुर,1अप्रैल 2019।(निक राजनीतिक) भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय पर आज दिनांक 01 अप्रैल को लोकसभा विजय संकल्प बैठक हुई।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के निमित्त एक बैठक प्रदेश कार्यालय पर प्रातः 10 बजे शुरू हुई।
इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कोर कमेटी, जिलाध्यक्ष, मोर्चो के प्रदेशाध्यक्ष, लोकसभा प्रत्याशी, लोकसभा प्रभारी, लोकसभा संयोजक व सह-संयोजक, विस्तारक संभाग प्रभारी एवं लोकसभा विस्तारक उपस्थित रहें।
बैठक में राजस्थान लोकसभा चुनाव प्रभारी एवं केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, सह-प्रभारी सुधांशु त्रिवेदी, प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी, सह संगठन महामंत्री वी.सतीश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे एवं प्रदेश महामंत्री चन्द्रशेखर भी उपस्थित रहें।