राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन,कर्मचारियों ने निजीकरण के विरोध में एक बार फिर विरोध जताया,,

397

जयपुर 21 अक्टूबर 2020l(निक विशेष)निजीकरण के विरोध में राजस्थान विधुत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन के प्रदेश व्यापी आव्हान पर आज सिटी ओर ग्रामीण में सभी कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में उपखंड के कनिष्ट अभियंता ओर तकनीकी कर्मचारी मौजूद रहे।कर्मचारी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष पृथ्वीराज गुर्जर ने बताया कि निजीकरण से कमर्चारियों के साथ साथ आम जनता को भी बहुत नुकसान है।

निगम ओर राज्य सरकार नए कर्मचारियों की भर्ती नही कर रही और स्थाई प्रकति के कार्य जैसे 33 kv जीएसएस का संचालन 11 kv ओर Lt लाइन का मेंटेनेस रीडिंग बिलिंग केस कलेक्शन आदि कार्य निजी कम्पनियों को दे रही है जो गलत है हाल ही में बांसवाड़ा में हो रहे MBC का कार्य जो प्राइवेट कंपनी को दिया जा रहा है जिसका सभी श्रम संघठन मिलकर विरोध कर रहे है। उसका राजस्थान विधुत तकनीकी एसोसिएशन पुर जोर समर्थन करता है और आवश्यकता हुई तो पूरे पूरे जोधपुर डिस्कोम से कर्मचारी बांसवाड़ा पहुच कर विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे।जिसकी समस्त जिम्मेदारी निगम प्रशासन की रहेगी।