“कलमकार” पुरस्कार समारोह आज,,,

1340

नामचीन लेखकों की 21 किताबों का
विमोचन करेंगे विश्वेन्द्र सिंह,,,,

– पुलवामा शहीदों और नामवर सिंह को समर्पित होगा
मुख्य समारोह
– कृष्णा सोबती, विष्णु खरे, शंकर सुल्तानपुरी, अर्चना वर्मा एवं काज़ी अब्दुल सत्तार को समर्पित होंगे पुस्तक समीक्षा के सत्र
– सूफीयाना गीत संगीत से सजेगी समारोह की शाम

जयपुर, 2 मार्च 2019।(निक सांस्कृतिक)देश की प्रमुख साहित्य संस्था कलमकार मंच की ओर से रविवार को आयोजित होने वाले ‘कलमकार’ पुरस्कार समारोह में हिन्दी के नामचीन लेखकों की 21 किताबों का विमोचन राज्य के पर्यटन एवं देवस्थान मंत्री विश्वेन्द्र सिंह करेंगे। पुलवामा में शहीद हुए जाँबाज सैनिकों और हिंदी आलोचना के शिखर पुरुष नामवर सिंह को समर्पित यह समारोह रविवार, 3 मार्च को प्रात: 10 बजे जगतपुरा स्थित सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी में प्रारंभ होगा। समारोह में पुस्तक समीक्षा के विभिन्न सत्र प्रसिद्ध लेखिका कृष्णा सोबती, सुप्रसिद्ध लेखक एवं कवि विष्णु खरे, साहित्यकार शंकर सुल्तानपुरी, प्रसिद्ध लेखिका अर्चना वर्मा और उर्दू के वरिष्ठ साहित्कार पद्मश्री काज़ी अब्दुल सत्तार को समर्पित होंगे। इस अवसर पर शाम को सूफीयाना गीत-संगीत की स्वर लहरियाँ भी साहित्य सृजकों और साहित्य प्रेमियों के लिए आकर्षण का केन्द्र होंगी। कलमकार मंच की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिता में इस वर्ष कहानी एवं लघुकथा श्रेणी में प्रथम पुरस्कार पंचकुला, हरियाणा के वाचस्पति सौरभ ‘रेणु’ की कहानी ‘रुपिया’ और गीत, गजल, कविता श्रेणी में प्रथम पुरस्कार रांची, झारखण्ड की सत्या शर्मा ‘कीर्ति’ की रचना ‘सेल्समैन’ को दिया जाएगा।
कलमकार मंच के राष्ट्रीय संयोजक निशांत मिश्रा ने बताया कि ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी परिसर में स्थित कालिंदी सभागार में प्रात: 10 बजे मुख्य अतिथि पर्यटन एवं देवस्थान मंत्री विश्वेन्द्र सिंह समारोह का उद्घाटन और 21 किताबों का विमोचन करेंगे। प्रात: 11 बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक चलने वाले पुस्तक समीक्षा के 21 सत्रों में कलमकार मंच द्वारा प्रकाशित डॉ. सत्यनारायण, नंद भारद्वाज, ईशमधु तलवार, चरणसिंह पथिक, कैलाश मनहर, बहादुर पटेल, प्रदीप जिलवाने, उमा, ओम नागर, तसनीम खान, पुष्पेन्द्र वैद्य, ओमप्रकाश नौटियाल, भागचंद गुर्जर, शकुन्तला शर्मा, कविता वर्मा, अंजू मोटवानी, पुरू मालव (पुरूषोत्तम), ओमवीर करन, कैलाश प्रसाद शर्मा (कैलास), सुन्दर बेवफ़ा (भावनानी) और जानी मानी ज्योतिषविज्ञ हिमानी अज्ञानी की किताबों की समीक्षा देश के वरिष्ठ साहित्यकार चन्द्रभानु भारद्वाज, ऋतुराज, दुर्गा प्रसाद अग्रवाल, राजाराम भादू, सवाई सिंह शेखावत, विनोद भारद्वाज, महेश शर्मा, फारूक आफरीदी, प्रेमचंद गांधी, लोकेश कुमार सिंह ‘साहिल’, मनीष वैद्य, डॉ. जी सी बागड़ी, सुनील शर्मा, देवयानी भारद्वाज, प्रमोद पाठक, लक्ष्मी शर्मा, अजय अनुरागी, मनीष शर्मा, नवल पाण्डे, योगेश कानवा, डॉ. कुमार गणेश, जय आहुजा, शशि सक्सेना और आचार्य अनुपम जौली द्वारा की जाएगी।
उन्होंने बताया कि देर रात तक चलने वाले इस आयोजन में वरिष्ठ लेखकों को भी सम्मानित किया जाएगा। निर्णायक मंडल के निर्णय के अनुसार कहानी एवं लघुकथा श्रेणी में द्वितीय और तृतीय पुरस्कार क्रमश: पाली, राजस्थान के विनोद कुमार दवे की कहानी ‘मुआवजा’ और वड़ोदरा, गुजरात की वंदना देव शुक्ल की कहानी ‘सुख’ को दिया जाएगा। गीत, गजल एवं कविता श्रेणी में द्वितीय और तृतीय पुरस्कार क्रमश: दौसा, राजस्थान के विजय राही की रचना ‘प्रेम बहुत मासूम होता है’ और जयपुर, राजस्थान कीशिवानी शर्मा की रचना ‘सरस्वती होना’ को दिया जाएगा।
मिश्रा ने बताया कि कलमकार पुरस्कार-2018-19 के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कहानी एवं लघुकथा श्रेणी में कुल 106 और गीत, कविता एवं गजल श्रेणी में कुल 163 रचनाएं प्राप्त हुईं। पुरस्कार के लिए श्रेष्ठ रचनाओं का चयन निर्णायक मंडल में शामिल देश के जाने माने साहित्यकारों ने किया। कहानी एवं लघुकथा श्रेणी में चन्द्रभानु भारद्वाज, जितेन्द्र भाटिया, महेश कटारे, हीरालाल नागर, उमा और भागचंद गुर्जर तथा गीत, कविता एवं गज़ल श्रेणी में नरेश सक्सेना, ऋतुराज, अनामिका, रति सक्सेना, प्रेमचंद गांधी और प्रदीप जिलवाने जैसे वरिष्ठ साहित्यकार निर्णायक मंडल में शामिल थे। उन्होंने बताया कि दोनों श्रेणियों में दस-दस श्रेष्ठ रचनाओं का चयन सांत्वना पुरस्कार के लिए किया गया है।
कहानी एवं लघुकथा श्रेणी में सांत्वना पुरस्कार के लिए आरती प्रियदर्शिनी (गोरखपुर), महेश कुमार शर्मा (जयपुर), ममता शर्मा (रांची), भारती कुमारी (गुरूग्राम), जय बब्बर बोहरा (जोधपुर), रक्षिता पारीक (जयपुर), कुमुद बाला (हैदराबाद), मुदित पारीक (बीकानेर), प्रेमसखी गोस्वामी (सांभर लेक) और फतेहसिंह भाटी (जोधपुर) की रचनाएं चयनित की गई हैं, जबकि गीत, कविता एवं गजल श्रेणी में ज्योति देशमुख (देवास), मालिनी गौतम (संत रामपुर), विनोद कुमार दवे (पाली), कविता मुकेश (नई दिल्ली), सरोजनी तन्हा (मेरठ), हेमन्त खेतान (सीकर), सत्य प्रकाश ढाका (सीकर), रश्मि शर्मा (देवास), पुरू मालव (बारां) और हेमेन्द्र चण्डालिया (उदयपुर) को सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।
सम्पर्क,,
9887600026, 9079803874