डॉ ऋचा तोमर ने एक बार फिर दिया कुशल नेतृत्व का परिचय,, लगभग 62 लाख की ठगी करने वाला इंडसइंड बैंक का पूर्व मैनेजर विकास सतीश शर्मा हुआ गिरफ्तार,, न्यू इंडिया खबर ने चलाई थी एक्सक्लूसिव खबरें,,

843

जयपुर 15 जनवरी 2022।(निक क्राइम) कहते हैं अगर नेतृत्व कुशल हो तो महकमे को उसका लाभ अवश्य मिलता है। ऐसे ही कुशल नेतृत्व और कर्तव्य परायणता का एक बार फिर परिचय दिया डीसीपी पश्चिम डॉ ऋचा तोमर ने।

आपको बता दें अप्रवासी भारतीय मोनिका का डीसीएम ब्रांच इंडसइंड बैंक में एन आर आई/ एन आर ओ खाता था। तत्कालीन मैनेजर विकास सतीश शर्मा ने मोनिका को अच्छा इंटरेस्ट और जल्द धन दोगुना करने का झांसा देकर लगभग 62 लाख के करीब इन्वेस्टमेंट के नाम पर अपने खाते पर ट्रांसफर करा लिया। उसके बाद उसका तबादला हो गया।

    जब मोनिका ने विकास से संपर्क साधा तो वह टालमटोल करता रहा और उसके बाद से वह फरार हो गया। जिसकी एफ आई आर चित्रकूट थाने में दी गई थी। इसके जांच अधिकारी वासुदेव सिंह है। लेकिन काफी दिन बीतने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही थी। ऐसा मोनिका ने चित्रकूट थाने पर आरोप लगाया था। इसी दौरान पीड़िता मोनिका ने न्यू इंडिया खबर को एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने अपनी व्यथा सुनाते हुए पुलिस से नाराजगी जाहिर की ।
    उसके बाद डीसीपी पश्चिम ऋचा तोमर ने मामले की गंभीरता को समझते हुए चित्रकूट थाने को सख्ती से इस मामले को लेने व विकास सतीश शर्मा को गिरफ्तार करने के लिए निर्देशित किया। परिणाम स्वरूप 14 जनवरी 2022 को आखिरकार बैंक मैनेजर विकास सतीश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है

    नीचे खबर का लिंक अवश्य क्लिक करे,,

    मोनिका को न्याय कब? चित्रकूट थाना आला अफसरों की भी नहीं सुनते, 65 लाख की धोखाधड़ी की शिकार मोनिका ने लगाये पुलिसिया कार्यवाही पर गम्भीर आरोप,, विकास शर्मा क्यों है अब तक गिरफ्त से दूर,,

    मोनिका को न्याय कब? चित्रकूट थाना आला अफसरों की भी नहीं सुनते, 65 लाख की धोखाधड़ी की शिकार मोनिका ने लगाये पुलिसिया कार्यवाही पर गम्भीर आरोप,, विकास शर्मा क्यों है अब तक गिरफ्त से दूर,,

    कौन कहता है कि आसमान में सुराख नहीं होता एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारो

    डीसीएम ब्रांच इंडसइंड बैंक के सामने से की थी न्यू इंडिया खबर ने लाइव रिपोर्टिंग,नीचे दिये लिंक को खोले

    *open link for this news*

    *राजस्थान पुलिस से क्यों नाराज है मोनिका ?* *चित्रकूट थाने पर क्यों लगा रही है मोनिका आरोप,देखें पूरी खबर*

    *SUBSCRIBE OUR CHANNEL CONTACT FOR YOUR NEWS ON WHATSAPP 8107068124*