आम आदमी पार्टी का राजस्थान में विस्तार, प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आज

742

राजस्थान में आम आदमी पार्टी का संगठन विस्तार
26 ओर विधानसभा अध्यक्ष घोषित

अमित लियो जयपुर शहर अध्यक्ष, विकास शर्मा मीडिया कोऑर्डीनेटर बनाया, बाबू खान बागड़ी पाली लोकसभा अध्यक्ष का पद संभालेंगे

जयपुर 3 मार्च2019।(निक राजनीतिक)राजस्थान आम आदमी पार्टी ने 26 और विधानसभा अध्यक्षों के नामों की घोषणा की है। पहले पचास विधानसभा अध्यक्ष घोषित किये जा चुके हैं। पार्टी सचिव देवेंद्र शास्त्री के हवाले जारी विज्ञप्ति में बताया गया है की जयपुर शहर अध्यक्ष पद पर अमित लियो और उपाध्यक्ष पद पर जितेंद्र हटवाल को नियुक्त किया गया है। पाली जिला अध्यक्ष पद दिए जाने के बाद मुकेश सांखला के पास पाली लोकसभा का पद अतिरिक्त हो गया था। इसलिये पाली लोकसभा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी बाबूखान बागड़ी को दी गई है। राजस्थान मीडिया कोऑर्डिनेटर के तौर पर विकास शर्मा को नई जिम्मेदारी दी गई है।

छब्बीस विधानसभा अध्यक्षों की सूची इस प्रकार है :

1. सिविल लाइन : बाबूखान 2. आदर्शनगर : आकाश 3. किशनपोल : सुदीप बगड़ा 4. हवामहल : अंसार खान

5. मालवीय नगर : डॉ विभोर गुप्ता 6. सांगानेर : स्टीव फ्रांसिस 7. विद्याधरनगर : कमल किशोर गुप्ता

8. झोटवाड़ा : बाबूलाल मिश्रा 9. शाहपुरा : भोजराज 10 बानसूर : मनोज चौधरी 11. अलवर शहर : सुनील शर्मा

12. अलवर ग्रामीण : मनीष कुमार कोली 13. राजगढ़ : महेश अग्रवाल 14. बहरोड़ : आशा यादव

15. सादुलपुर : श्रवण कुमार गनोलिया 16. सुजानगढ़ : अमरचंद चौधरी 17. रतनगढ़ : बाबूलाल शर्मा

18. धोद : महेंद्र गहलोत 19. लक्ष्मणगढ़ : परमेश्वर महला 20. सीकर : अशफाक तगाला

21. मावली : प्रेमशंकर 22. खैरवाड़ा : जितेंद मीणा 23. कपासन: देवीलाल

24. गोगुन्दा : रेखा भील 25 . केशोरायपाटन : लखन मीणा 26. बूंदी : सुनील मीणा

अभिषेक जैन बिट्टू यूथ विंग प्रदेश संगठन सचिव नियुक्त

आम आदमी पार्टी में लम्बे समय से मीडिया प्रभारी का कार्यभार देख रहे अभिषेक जैन बिट्टू को भी पार्टी ने नई जिम्मेदारी प्रदान करते हुए संगठन के यूथ विंग का प्रदेश संगठन सचिव नियुक्त किया है। साथ ही वह पार्टी में मीडिया विंग में भी अपना सहयोग प्रदान करेंगे। अभिषेक जैन बिट्टू सामाजिक स्तर पर भी काफी सक्रिय कार्यकर्ता है। वर्तमान में वह अखिल भारतीय दिगम्बर जैन युवा एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वैश्य सेना राजस्थान के प्रदेश मंत्री पद पर भी कार्यरत है। इसके अलावा वह जैन समाज के विभिन्न आयोजनों से जुड़े हुए है। पार्टी को उम्मीद है कि वह यूथ विंग में काफी कारगर साबित हो सकते है और यूथ विंग को बूथ स्तर तक ले जा सकते है, संगठन निर्माण में उनको काफी अनुभव भी प्राप्त है। यूथ विंग में झुंझनु के विजेंद्र डोडासरा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे है।

आप की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आज जयपुर में

प्रदेश सचिव देवेंद्र शास्त्री ने बताया की पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रविवार को जयपुर में प्रदेश अध्यक्ष रामपाल जाट के नेतृत्व में रखी गई है।
बैठक पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद प्रारम्भ की जाएगी उसके बाद लोकसभा, नगर निगम चुनाव सहित संगठन विस्तार सहित प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।