सोमेश्वर महादेव मंदिर परिवहन नगर खातीपुरा में सावन माह के पावन पर्व पर किया गया भव्य श्रृंगार,,

1901

जयपुर 9 अगस्त 2021।(निक धार्मिक)खातीपुरा स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर परिवहन नगर में प्रतिदिन भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक एवं सहस्त्रघट का आयोजन हो रहा है।

    सोमवार को सोमेश्वर महादेव का भव्य श्रृंगार कर रुद्राभिषेक एवं सहस्त्र घट का आयोजन प्रमुख यजमान डॉक्टर के. एल. कपूर ने अपनी धर्म पत्नी शशि कपूर एवं अपने परिवारजनों के साथ भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर आशीर्वाद ग्रहण किया।

    आचार्य सत्येंद्र जी ब्रह्मपुरी एवं पंडित हनुमान जी सोडाला के द्वारा मंत्रोचार के साथ भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक संपन्न किया गया।
    रुद्राभिषेक के बाद महा आरती का आयोजन किया गया। एवं प्रसादी वितरित की गई।