पुलिस आयुक्त ने कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण को लेकर की समीक्षा बैठक ,,आमजन में विश्वास एवं अपराधियों में भय की भावना विकसित करने पर जोर,,

18

जयपुर, 9 मई 2026 । पुलिस आयुक्त श्री सचिन मित्तल ने शहर में बेहतर कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने तथा आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास एवं अपराधियों में भय की भावना स्थापित करने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस आयुक्तालय में समीक्षा बैठक आयोजित की।
बैठक में स्पेशल पुलिस आयुक्त श्री ओम प्रकाश, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सिटी श्री अजय सिंह राठौड़, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था श्री राजीव पचार, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त यातायात एवं प्रशासन श्री योगेश दाधीच तथा पुलिस उपायुक्त अपराध श्री संजीव, पुलिस उपायुक्त उत्तार श्री करण शर्मा,पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री राजर्षि, पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रशांत किरन एवं पुलिस उपायुक्त पूर्व श्रीमती रंजिता शर्मा मौजूद रहे।

    संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम पर जोर

    बैठक में चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए प्रभावी निगरानी एवं विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। साथ ही नकबजनी एवं अन्य अपराधों में संलिप्त बदमाशों पर कड़ी नजर रखने को कहा गया।

    *नए आपराधिक कानूनों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने के निर्देश*

    पुलिस आयुक्त ने नए आपराधिक कानूनों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने तथा सभी थानों में इनके संबंध में आवश्यक प्रशिक्षण एवं कार्रवाई को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

    *लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर*

    उन्होंने पुराने लंबित प्रकरणों एवं पेंडिंग मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि अनुसंधान कार्य में तेजी लाकर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

    *वांछित एवं हार्डकोर अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई*

    बैठक में वांछित अपराधियों एवं हार्डकोर अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाने तथा उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

    *थानों में दर्ज प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग*

    पुलिस आयुक्त ने सभी थानों में दर्ज प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने, सम्पूर्ण पोर्टल एवं राजकॉप एप पर दर्ज मामलों की मॉनिटरिंग कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    *विभागीय जांचों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश*

    उन्होंने विभागीय जांचों का समयबद्ध निस्तारण करने तथा लंबित मामलों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

    *कमजोर प्रदर्शन वाले थानों की कार्यप्रणाली सुधारने पर चर्चा*

    बैठक में उन थाना क्षेत्रों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई जहां अपराध नियंत्रण एवं कार्रवाई की स्थिति संतोषजनक नहीं है। पुलिस आयुक्त ने ऐसे थानों के प्रदर्शन में सुधार लाने के लिए आवश्यक रणनीति बनाने के निर्देश दिए।

    *संगठित अपराध एवं गैंगस्टर गतिविधियों पर सख्ती*

    पुलिस आयुक्त ने संगठित अपराधों एवं गैंगस्टर गतिविधियों में शामिल अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

    साइबर क्राइम एवं ऑनलाइन फ्रॉड मामलों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश*

    बैठक में साइबर अपराध एवं ऑनलाइन फ्रॉड से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई करने तथा आमजन को जागरूक करने पर भी जोर दिया गया।

    *1930 हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश*

    उन्होंने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करने तथा पीड़ितों को शीघ्र राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

    *महिला बीट और यूथ सीएलजी के गठन एवं जनसहभागिता पर जोर*

    पुलिस आयुक्त ने पुलिस महानिदेशक के निर्देशों पर थाना स्तर पर महिला बीट और युवा सीएलजी सदस्यों का गठन करने तथा महिलाओं एवं युवाओं की भागीदारी बढ़ाकर कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के निर्देश दिए।

    *संपर्क पोर्टल से प्राप्त शिकायतों की समीक्षा*

    बैठक में संपर्क पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की गई। पुलिस आयुक्त ने कहा कि आमजन को त्वरित न्याय एवं बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

    *बीट पुलिस प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश*

    पुलिस आयुक्त ने कहा कि आमजन को त्वरित न्याय एवं बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बीट पुलिस प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाकर आमजन से संवाद एवं समन्वय बढ़ाने के निर्देश दिए।

    आज की रिपोर्ट

    अपनी खबर और समस्या के लिए संपर्क करें मोबाइल 8107068124 पर 8302118183 पर