*भाजपा संकल्प से सिद्धि* के प्रदेश संयोजक चतुर्वेदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से कि वार्ता,,,

968

जयपुर 12मई 2020।( निक राजनीतिक) संकल्प से सिद्धि, नव भारत महाभियान, भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश संयोजक डॉ. लोकेश चतुर्वेदी द्वारा महाभियान के प्रमुख पदाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से वार्ता कि व महाभियान के पदाधिकारियों द्वारा किए जा रहे सेवाकार्यो की जानकारी ली। डॉ. चतुर्वेदी ने तीन चरणों में प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारी, संभाग प्रभारी, पदाधिकारी व जिला संयोजक से वार्ता की।

डॉ चतुर्वेदी ने पदाधिकारियों से स्थानीय क्षेत्रों में वैश्विक महामारी कोराेना की वास्तविक स्तिथि का जायजा लिया साथ ही इस आपदा कि घड़ी में भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशों की पूर्णतः पालना करने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमें इस आपदा से मिलकर लड़ना होगा एवं माननीय प्रधानमंत्री जी के इस नया भारत बनाने की दिशा में चलाए जा रहे महाभियान के सभी कार्यकर्ता इस आपदा में देश हित के कार्य करे, लोगो को जागरूक कर, जन सेवा भावी कार्य करे साथ ही इस देश को इस आपदा से बचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान करे एवं महामारी में अपना अमूल्य योगदान दे रहे योद्धाओं का सम्मान ओर हौसला बढ़ाने का प्रयास करे। उन्होंने कहा कि कोशिश करे की कोई भूखा नहीं सोए इसका महाभियान के कार्यकर्ता अवश्य रूप से ध्यान रखे साथ ही सेवा भावी कार्य के दौरान स्वयं को भी इस महामारी से बचाए रखे। वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान जुड़े कार्यकर्ता अरुण शर्मा, प्रदीप खेतान सुनील शर्मा, हितेश गौतम, महेंद्र, अजय आचार्य, तेजप्रकाश, अरविंद जांगिड़ ठिकरिया, ममता जाटिया, धीरज सुखवाल, दीपक वाजिया, राहुल स्वालका, रेखा पांडेय, आशीष शर्मा, अरुणा टांक, ब्रजेश शर्मा, ईशांत मिश्रा आने अन्य अनेक कार्यकर्ताओं से बातचीत की।
यह जानकारी महाभियान के जयपुर सभाग मीडिया प्रभारी अरविंद जांगिड़ ठिकरिया ने दी।