महामहिम राज्यपाल कलराज मिश्र को भेंट किया फूलों से बना हुआ जय श्री राम का फोटोफ्रेम

1230

जयपुर 22 जनवरी 24।(निक विशेष) श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा विशिष्टोत्सव के उपलक्ष्य में राज भवन, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में महामहिम राज्यपाल कलराज मिश्र को कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोकुल दास माहेश्वरी एवं सुरेश पाटोदिया ने फूलों से बना हुआ जय श्री राम का फोटोफ्रेम भेंट किया।

राजभवन जयपुर में श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हुआ। सुप्रसिद्ध पार्श्व एवं भजन गायक अभिजीत घोषाल द्वारा श्री राम भजन के बाद प्रसादी का आयोजन हुआ।