अशोक कुमार, धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार,, करीब दो करोड़ 53 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला,, गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी,, पुलिस उपायुक्त,उत्तर की कार्रवाई,,

674

जयपुर 3 जुलाई 2021।(निक क्राइम) पुलिस उपायुक्त,जयपुर उत्तर परिस देशमुख के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर द्वितीय धर्मेंद्र सागर व सहायक पुलिस आयुक्त, शास्त्री नगर,अतुल साहू के सुपरविजन में थाना अधिकारी पुलिस थाना शास्त्री नगर दिलीप सिंह शेखावत के नेतृत्व में परिवादी वीरेंद्र कुमार उपाध्याय नेहरू नगर पानीपत निवासी के साथ निवेश के नाम पर करीब ₹2 करोड़ 53 लाख की धोखाधड़ी करने का मामले में परिवाद दाखिल किया गया।

जिसमें धारा 420, 406 120 बी भारतीय दंड संहिता में आरोपियों की तलाश के लिए,शंकर सिंह हेड कांस्टेबल,सुनील कुमार कांस्टेबल, विनोद कुमार कांस्टेबल की टीम का गठन किया गया और उपरोक्त टीम ने आरोपी अशोक कुमार पुत्र हीरा सिंह को इंदिरापुरम गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया। गिरोह के अन्य सदस्यों की पूछताछ जारी है।