सीमा में हमारी रक्षा कर रहे फौजियों के लिए बनाई राखियां,,

261

जयपुर 3 अगस्त 2022।(निक विशेष) रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर सीमा की रक्षा करते फौजी भाइयों के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपने हाथों से राखियां बनाई।

डॉ अरुण चतुर्वेदी भूतपूर्व विधायक मंत्री राजस्थान सरकार एवं सदस्य केंद्रीय कार्यकारिणी भारतीय जनता पार्टी और अनिल माथुर सेवा नि. वरिष्ठ प्रबंधक RSMML के मार्गदर्शन में कपिल प्रकाश माथुर अधिवक्ता राजस्थान उच्च न्यायालय सदस्य बार काउंसिल राजस्थान और अर्पिता माथुर अधिवक्ता राजस्थान उच्च न्यायालय ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया।

    यह सभी राखियां अर्पिता बीकानेर स्तिथ भारत पाक सीमा, खाजूवाला बॉर्डर पर लेकर जायेंगीं और फौजी भाइयों को बांधेंगी।
    अर्पिता विगत 5 वर्षों से इसी प्रकार फौजियों के लिए राखियां बनवा कर ले जाती हैं। उसके अलावा विभिन्न त्योहारों पर फौजी भाइयों के लिए गतिविधियां करती हैं।