जयपुर में कोकिलाओं संग सावनी फुहारों ने गाए गीत,,, स्वर कोकिला-2022 में 500 महिलाओं ने लिया हिस्सा, 60 महिलाओं के सदाबहार गानों और 25 लेडीज की रैंप वॉक ने किया प्रभावित,,

666

जयपुर 23 जुलाई 2022।(निक सांस्कृतिक) जब जयपुर की स्वर कोकिलाएं अपनी आवाज का जादू बिखेर रही थीं तो सावनी फुहारों ने भी उनका उत्साह बढ़ाया और जमकर बरसी। रिमझिम बारिश और रागों का झरना ऐसा बहा, मानो बारिश और लेडीज साथ गीत गा रही हो। सामने बैठी उनकी साथियों ने उत्साह बढ़ाया और डांस के साथ चीयरअप किया। एक के बाद एक प्रस्तुतियों से प्रदेश की गृहिणियों ने किचन की जिम्मेदारियों से निकलकर गाने गाए। ये थीं जयपुर में हुए अनूठे प्रोग्राम स्वर कोकिला-2022 सीजन-7 में पार्टिसिपेट करनी वाली 60 महिलाएं। उन्होंने 200 फिट स्थित होटल प्राइम सफारी में लहरिया के साथ गाने गाए और रैंप वॉक में हिस्सा लिया।

जनप्रतिनिधियों पर चढ़ा रंग:
कोकिलाओं ने ऐसा राग छेड़ा, कि प्रदेश के जनप्रतिनिधि भी स्वयं को नहीं रोक पाए और उनके अंदर का कलाकार व बाल मन सामने आया। ऑर्गेनाइजर निधि गोयल ने बताया, चीफ गेस्ट राजस्थान सरकार की कैबिनेट मंत्री शकुंतला रावत, ममता भूपेश और प्रताप सिंह खाचरियावास रहे, जिन्होंने उत्साह बढ़ाने के साथ मंच पर सेलिब्रेशन किया।

    पहली बार 60 महिलाओं ने लिया हिस्सा:
    गौरतलब है, पहली बार इवेंट में 60 महिलाओं ने हिस्सा लिया। इससे पहले इनको 7 दिन की ग्रूमिंग दी गई। साथ ही 25 महिलाओं ने रैंप वॉक की और 6 डांस परफॉर्मेंस हुई।
    खास रही लहरिया थीम:
    प्रोग्राम में लहरिया थीम खास रही और इसी थीम पर कैंपस को सजाया गया था। राखी पूर्व एग्जीबिशन डिजाइनर राखियों का प्रदर्शन हुआ। रैंप वॉक शो स्टॉपर मिस राजस्थान मानसी राठौर रही तो मिसेज इंडिया श्वेता मोदी
    ने पार्टिसिपेट किया। कार्यक्रम में मधु गोयल, अल्का बत्रा, दीपा माथुर, मनीला, मनाली गोयल, मीनाक्षी चौधरी, अल्का गौड सहित करीब 500 महिलाओं ने हिस्सा लिया।
    इन गानों का चला जादू:
    प्रोग्राम में सदाबहार गानों का दौर चला, जिसमें लता मंगेश्कर, आशा भोंसले, अल्का याग्निक, सुनिधि चौधरी आदि के गाने गाए गए।