कार्गो मालिक ने पुलिस और प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप, महिला संग मिलकर कर रहे प्रताड़ित,

337

व्यापार बंद कर दर दर भटकने को मजबूर

जयपुर 28 फरवरी 2024।(निक क्राइम) अजमेर ब्यावर जिले के बिजयनगर कस्बे पर नेशनल हाईवे पर स्थित परवीन कागी केरियर के मालिक शंभू लाल गुर्जर निवासी ग्राम नगर ने ए एस आई शिवचरण गुर्जर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा मुझे फसा कर प्रताड़ित किया जा रहा है। महिला के जरिए मेरे ऊपर झूठे आरोप लगा कर मुझे बदनाम किया जा रहा है। इसमें प्रशासन का साथ मिला का दिया जा रहा है में जहां भी जाता हु मेरी सुनवाई नही हो रही है।
झूठे मुकदमे 809/2023 धारा 384 509 354डी मैं मैं परिवादी के साथ मिली भगत कर पुलिस द्वारा फसाया जा रहा है जिसमें पीड़ित ने सजा काट जमानत पर है क्योंकि शंभू लाल गुर्जर का ट्रांसपोर्ट का व्यापार था और परिवादी महिला से जानकारी होने के कारण अस्थाई तौर पर परिवादी महिला को पार्ट टाइम नौकरी पर रखा था। धीरे-धीरे महिला द्वारा शंभू लाल गुर्जर विश्वास जमा कर महिला ने समय-समय पर शंभू लाल गुर्जर से अपने पारिवारिक जरूरतों के लिए पैसे लेती रही।

इस बीच शंभू लाल गुर्जर और महिला के बीच अच्छे मित्रता होने के कारण शंभू लाल गुर्जर द्वारा भी लगातार मदद की जाती रही। लगातार महिला द्वारा शंभू लाल गुर्जर से पैसों की मांग की जाने लगी। बार बार पैसे देने के बाद जब शंभू लाल गुर्जर द्वारा मना करने पर प्रताप नगर भीलवाड़ा पुलिस स्टेशन मे तेनात हेड कांस्टेबल चांद सिंह व अन्य के साथ मिलकर झूठा मुकदमा दर्ज कर प्रताड़ित किया जा रहा है। लगातार प्रशासन से सहयोग की मांग रखते हुए समय-समय पर राजस्थान पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय जयपुर पुलिस महानिरीक्षक अजमेर रेंज और पुलिस अधीक्षक ब्यावर को डाक द्वारा परिस्थिति से अवगत कराया गया इन सब के विजयनगर पुलिस द्वारा एक अन्य मुकदमा 120/23 शांति भंग में मुकदमा दर्ज कर प्रताड़ित किया जा रहा है।

    वही पीड़ित शंभू लाल गुर्जर ने शिवचरण पर आरोप लगाया है कि उससे उनकी जान को भी खतरा बताया। पीड़ित पक्ष शंभू लाल गुर्जर ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई थी।
    गुर्जर ने एएसआई शिवचरण के मामले को लेकर जांच आईजी रेंज के अधिकारियों की निगरानी में करवाई जाने की मांग की है
    सभी तरफ से परेशान होकर के पीड़ित द्वारा मीडिया के समक्ष बात रखने के लिए उपस्थित हुआ।

    आज की रिपोर्ट
    13 लाख 86 हजार से अधिक readers/veiwers
    Sabhi का आभार
    एडिटर सन्नी आत्रेय, मोब 8107068124