“मैं नहीं हम” स्लोगन के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर प्रारंभ,,

775

जयपुर 13 जनवरी 2022।(निक सामाजिक)वैदिक कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य समन्वयक श्री बने सिंह संस्था कीे संरक्षक मृदुला सामवेदी महाविद्यालय के मंत्री डॉ अनिरुद्ध साहनी व्यवस्थापक विकास आर्य ने सात दिवसीय शिविर का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
राज्य समन्वयक श्री बने सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों से छात्राओं को अवगत कराया तथा छात्राओं को देश एवं समाज हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के महामंत्री अनिरुद्ध साहनी” मैं नहीं हम स्लोगन” के आगाज के साथ छात्राओं को समाज और राष्ट्र के उत्थान में अपना योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया अनिरुद्ध साहनी ने स्वामी विवेकानंद का उदाहरण देते हुए बताया। शिकागो में समुद्र के किनारे घूम रहे थे तो एक अंग्रेज दंपत्ति ने उनके कपड़ों पर आपत्ति जताते हुए भारतीयों का असभ्य बताया उन्होंने उनकी इस बात को सुना और उन्हें अपने पास बुला कर कहा कि आपके यहाँ टेलर कपड़े सिलकर जेंटलमैन बनाता है हमारे भारत मे हम अपने अंदर के भाव को सुंदर बनाने के लिए प्रयास रत रहते हैं।
छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर आयोजित युवा दिवस पर उनके जीवन दर्शन पर। विचार प्रकट किए।

शिविर के प्रथम दिन। छात्राओं ने खेलकूद में हिस्सा लिया।
मंत्रोच्चार के साथ जानकी प्रसाद ने शिविर की कार्य योजनाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी छात्राओं को आशीर्वाद दिया।डा. पूनम चौपड़ा व डा. सुरभी ढढ्ढा ने सात दिवसीय शिविर मे होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन सीमा शर्मा ने किया