प्रशासन शहरों के संग अभियान : सरकार का लक्ष्य लाखों लोगो का आवासीय पट्टा देना-मुख्य सचेतक महेश जोशी,,, ज्यादा से ज्यादा लोगों को पट्टा देकर राहत पहुचाना- महापौर मुनेश गुर्जर,,

515

नगर निगम हैरिटेज का आमजन को 10 हजार पट्टा देने का लक्ष्य- आयुक्त अवधेश मीना
पहले दिन नगर निगम हैरिटेज में 103 पट्टे दिये।

जयपुर 2 अक्टूबर 2021।(निक यूडीएच) राज्य सरकार द्वारा 2 अक्टूबर 21 से शुरू किये गये प्रशासन शहरो के संग अभियान के अन्तर्गत नगर निगम हैरिटेज में मुख्य सचेतक महेश जोशी, महापौर मुनेश गुर्जर, उपमहापौर मो0 असलम फारूक/ आयुक्त अवधेश मीना व वार्ड पार्षदों द्वारा नगर निगम हैरिटेज जयपुर परिसर में आवासीय पट्टे बांटे गये। इस अवसर पर मुख्य सचेतक महेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में यह पट्टा अभियान चलाया गया जिससे लाखों लोगो को राहत मिलेगी । उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री की साचे गरीब लोगो को राहत कैसे पहुचें उसी सोच के अनुसार यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर महापौर मुनेश गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री गांधी विचार धारा को अपनाते हुये गरीब, वंचित लोगो को राहत पहुचाना है। नगर निगम हैरिटेज में 2 अक्टूबर 21 को सिविल लाइन, हवामहल-आमेर, आदर्श नगर एवं हैरिटेज मुख्यालय पर पट्टो का वितरण कार्यक्रम किया गया। इस अभियान की सफलता इसमें है कि पट्टे पाने वाले लोगो ने पट्टा पाकर उनके चेहरे की खुशी देखने को मिलती है।

आयुक्त अवधेश मीना ने कहा कि नगर निगम हैरिटेज का प्रयास है कि 10 हजार पट्टे बांटने का है।इसके लिए विशेष स्तर पर तैयारी की गयी। उन्होने कहा कि हमारा लक्ष्य ज्सादा से ज्यादा लोगो को पट्टा देना है।

    नगर निगम हैरिटेज में आज आयोजित प्रशासन शहरो के संग अभियन के तहत लगाये गये शिविरोें में 103 पट्टे दिये गये। हवामहल जो में 37, हैरिटेज मुख्यालय पर 21, सिविल लाइन जोन में 20, आदर्श नगर में 10 और किशनपोल जोन में 15 पट्टे लाभार्थियो को दिये गये।