चेतन गोस्वामी, बने पंडित जी फाउंडेशन के “मुख्य प्रवक्ता”…

2527

जयपुर 10 अप्रैल 2021।(निक सामाजिक) वरिष्ठ पत्रकार, लेखक, समीक्षक, समाजसेवी चेतन गोस्वामी को पंडित जी फाउंडेशन (भारत) ट्रस्ट रजिस्टर्ड की ओर से राजस्थान का “मुख्य प्रवक्ता” नियुक्त किया गया है।

चेतन गोस्वामी को पंडित जी फाउंडेशन (भारत) ट्रस्ट रजिस्टर्ड के महासचिव अशोक उपाध्याय (पूर्व जेल अधीक्षक, राजस्थान) व अध्यक्ष पंडित तीर्थ प्रकाश वत्स की अनुशंषा पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। चेतन गोस्वामी के मनोनयन पर समाज में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।