होप फॉर किड्स एंड वेलफेयर फाउंडेशन ने सामाजिक सरोकार का एक कदम और बढाते हुए नवरात्रि के प्रथम दिवस पर दिव्यांग माता को व्हीलचेयर भेंट की,,,

1583

जयपुर 13 अप्रैल 2021।(निक विशेष) होप फॉर किड्स एंड वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा नवरात्रि के प्रथम शुभ दिवस पर दिव्यांग माता सुधा गोस्वामी को व्हीलचेयर भेंट कर सामाजिक सरोकार निभाया।
होप फॉर किड्स एंड वेलफेयर फाउंडेशन हमेशा से समाज को सशक्त बनाने के लिए तत्पर रहता है। संस्था के फाउंडर सूर्यकांत सिंह ने बताया कि संस्था का उद्देश्य दिव्यांग जनों को मानसिक रूप से संबल बनाना तथा अन्य लोगों में उनके प्रति सहयोग की भावना का विकास करना है।
इस नेक कार्य के मौके पर संस्था के कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनराज सिंह राष्ट्रीय सचिव शशिकांत सिंह प्रदेश अध्यक्ष पिंटू बोहरा आदि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पीरियोडिकल प्रेस ऑफ इंडिया (पीपीआई) के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी आत्रेय, प्रदेश महासचिव भरत शर्मा सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।