मंदिर श्री बैकुंठ नाथ पिपलेश्वर महादेव प्रेम नगर झोटवाड़ा में विशाल सहस्त्रधट का आयोजन स्वामी श्री बालमुकुंद आचार्य जी महाराज के सानिध्य में संपन्न,,

1016

जयपुर 20 अगस्त 2021।(निक धार्मिक) प्रेम नगर झोटवाड़ा स्थित बैकुंठ नाथ पिपलेश्वर महादेव मंदिर में विशाल सहस्त्र घट का आयोजन स्वामी श्री बालमुकुंद आचार्य जी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। मंदिर महंत आचार्य श्री राम पहाड़िया एवं 21 पंडितों द्वारा भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया गया पंडित श्री राम पहाड़िया ने बताया कि इस कार्यक्रम के प्रमुख यजमान रामचंद्र राणा, प्रकाश राणा, अनिल कुमार बोहरा के साथ 19 जोड़ों ने बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर देश एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की इस अवसर पर पिपलेश्वर महादेव की मनोरम झांकी सजाई गई!
इस अवसर पर स्वामी श्री बालमुकुंद आचार्य जी महाराज ने कहा कि आज का दिन मां लक्ष्मी का वार शुक्रवार के साथ सावन मास का अंतिम प्रदोष होने के कारण आज की पूजा का महत्व बहुत ज्यादा माना गया है!

उन्होंने बताया कि भगवान भोलेनाथ की सावन मास में पूजा अर्चना करने से एवं भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र, द्रुवा, शमी के पत्ते, चढ़ाने से भगवान भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद प्रदान करते हैं!
यह कार्यक्रम प्रातः 8:00 बजे से प्रारंभ हुआ सर्वप्रथम रुद्राभिषेक का पाठ किया गया तत्पश्चात भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया गया एवं सभी पूजा अर्चन करने वालों को राजेंद्र राणा की ओर से फलाहार करवाया गया पूरा क्षेत्र भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा!