परशुराम जयंती 25 अप्रैल शनिवार को *आरोग्य सिद्धि दिवस* के रूप में मनाई जाएगी-स्वामी बालमुकुंद आचार्य जी महाराज

1525

जयपुर 22 अप्रैल 2020।(निक धार्मिक) हाथोज धाम के स्वामी बालमुकुंद आचार्य जी महाराज एवं संस्कार उदय संस्था विप्र फाउंडेशन के तत्वाधान में भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव आरोग्य सिद्धि दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
लाॅक डाउन का पालन करते हुए सभी ब्राह्मण बंधु अपने- अपने निवास स्थान पर 1 करोड़ मंत्रों का जाप सभी अपने घर पर बैठकर करें। एवं एक महीने तक सभी ब्राह्मण बंधु जरूरतमंद व गरीबों को भोजन करावे। एवं 1 लाख भोजन प्रसादी विप्र फाउंडेशन हाथोज धाम के स्वामी बालमुकुंद आचार्य जी महाराज एवं संस्कार उदय संस्था के द्वारा कराया जाएगा।

प्रदोष के अवसर पर पोस्टर का विमोचन भी किया गया था। और सोशल मीडिया के माध्यम से पत्र-पत्रिकाओं, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से सबको यह सूचना पहुंचाई जाएगी। इस परशुराम जयंती पर सभी ब्राह्मण समाज बंधु एवं मंदिर, मठ, पुजारी, सनातन धर्म मानने वाले ओम जयंती मंगला काली भद्रकाली, कपालिनी, दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोस्तुते मंत्र का जप करेंगे। और परशुराम जयंती आरोग्य सिद्धि दिवस के उपलक्ष में मनाएंगे साथ ही आवाह्न किया गया है। सभी मंदिरों पर अपने घरों पर भगवान परशुराम के चित्र की पूजन आरती करेंगे और गाय के घी के दीपक अपनी सुविधानुसार अन्यथा 11 दीपक का संकल्प लें और 11 दीपक अवश्य जलाएं ऐसी प्रार्थना की गई है। यह जानकारी संस्था के पदाधिकारी विनोद अमन सुशील ओझा ने बताया कि इस बार परशुराम जयंती आरोग्य सिद्धि दिवस के रूप में मनाई जाएगी।