कैसे बनाएगी बीजेपी अपनी सरकार , जब खुद ही बना रही है ईमानदार अधिकारियों की सरकार – मयंक त्यागी,,

1301

जयपुर 11 मई 2022।(निक राजनीति)बीजेपी के कद्दावर नेता जेपी नड्डा का कहना है कि बीजेपी जनता को भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देगी। मगर इस बयान के बिल्कुल उलट उनकी पार्टी के नेता रामलाल शर्मा ऐसे अधिकारियों की लिस्ट बनवाना चाह रहे हैं जो ईमानदार है। इस हिसाब राजस्थान में ईमानदार नेताओं की अब भाजपा छंटनी करेगी वो भी तब जब वो सत्ता में नहीं है। शर्मा का कहना है कि अधिकारी बीजेपी के नेताओं के फोन नहीं उठाते तो क्या वो ये कहना चाहते हैं कि जो अधिकारी नेताओं का फोन नहीं उठा रहे वो भ्रष्ट हैं?

आम आदमी पार्टी के राजस्थान प्रवक्ता मयंक त्यागी ने कहा कि इस तरह के बयान दे कर भाजपा सत्ता में तो किसी भी हरगिज़ नहीं आ सकती। जेपी नढ्ढा कहाँ से देंगे ईमानदार सरकार जब उनके विधायक ढूंढ रहे हैं ईमानदार अधिकारी?
दरअसल काँग्रेस और बीजेपी दोनो हो अपने तानाशाही रवैये से प्रशासनिक अधिकारियों पर अपनी धौंस जमाना चाहती है, और ऐसे में आम जनता उन्हें पूरी तरह से नकारने की तैयारी कर चुकी है। आने वाला वक़्त अब आम आदमी का है।