भाजपा एसटी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नारायण मीणा ने पदभार संभाला – राज्य भर से आए मोर्चा कार्यकर्ताओं को दिलाया कांग्रेस सरकार की विदाई का संकल्प,

373

जयपुर 31 अगस्त 2023।(निक राजनीति) भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नारायण मीणा ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने नारायण मीणा का मुंह मीठा करवा कर पदभार ग्रहण करवाया और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर प्रदेश भर से बड़ी संख्या में आए लोग उपस्थित रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रदेश की भ्रष्ट और निकम्मी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान करते हुए कहा कि दलित अत्याचार हो या अन्य दुष्कर्म की घटना, इनके कारण राजस्थान को कलंकित करने का काम अशोक गहलोत सरकार ने किया है। इस दौरान उन्होंने विधानसभा चुनाव के लिए टिकट मांग रहे नेताओं को नसीहत दी कि आने वाले विधानसभा ओर लोकसभा चुनाव तक प्रत्येक कार्यकर्ता मजबूती के साथ हर घर में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की योजनाओ को पहुंचाना है। टिकट लेने वाले प्रत्याशी जनता के बीच रहकर बूथ और शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं के साथ मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ बताएं। जिससे टिकट आपके घर चलकर आएगा। आज से इस नाकारा और निकम्मी सरकार को हमेशा हमेशा के लिए विदाई करने का प्रयास करेंगे।

    एचटी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नारायण मीणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास की भावना के साथ देश को आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं। मीणा ने कहा कि जनजाति मोर्चे के काम लगातार तेज गति के साथ चल रहा है लेकिन सोशल मीडिया पर काम बहुत धीरे चल रहा हैं। पूरे प्रदेश से जनता एक मैसेज से पहुची हैं। ये भाजपा ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के कार्यो के कारण ही सम्भव हो पाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को भगाने का काम जनजाति मोर्चा करेगा। जनजाति मोर्चे के कार्यकर्ता आने वाले लोकसभा चुनावों में सभी 25 की 25 सीटें भाजपा की झोली में डालने का काम करेगा।

    शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान प्रदेश भर से जनजाति के कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान काफी सख्या में महिलाए नाचती गाती हुई भाजपा कार्यालय पहुची। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण सिंह बगड़ी, मुकेश दाधीच, मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र मीणा, रामकिशोर मीणा, पूर्व विधायक कन्हैया लाल मीणा, जगदीश मीणा, आसपुर विधायक गोपीचंद मीणा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।