जयपुर ग्रामीण ACB की कार्रवाई, विराट नगर का हेड कांस्टेबल नरेश हुआ गिरफ्तार, SHO कैलाश मीणा है फरार,,

1642

जयपुर 1 अक्टूबर 2022।(निक क्राइम) विराटनगर थाने का हेड कांस्टेबल नरेश चढ़ा ACB के हत्थे। थानाधिकारी कैलाश चंद मीणा का रीडर है हेड कांस्टेबल नरेश।

एसीबी अनुसार विराटनगर निवासी महिला ने दर्ज करवाया था दुष्कर्म का मुकदमा। दर्ज मुकदमें में प्रभावी कार्रवाई करने की एवज में मांगी थी घूस । सत्यापन के बाद थानाधिकारी के लिए घूस लेने वाले हेड कांस्टेबल को 15 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार।
गौरतलब है कार्रवाई की भनक से मोबाइल स्विच ऑफ कर फरार होना बताया जा रहा है थानाधिकारी।

    जयपुर ग्रामीण ACB टीम के एडिशनल एसपी आहद खान के नेतृत्व में अभी चल रही है कार्रवाई।