जयपुर घूमने आई पश्चिम बंगाल निवासी महिला लापता, एक माह बाद भी कोई सु राग नहीं,,

1049

जयपुर 29 सितंबर 2022।(निक क्राइम) पश्चिम बंगाल से जयपुर भ्रमण पर दल के साथ पहुंची बसन्ती पडया 1 सितम्बर को जैन धर्मशाला के पास चूलगीरी पहाड़ी खानिया बंधा के पास बस के साथ रूके थे जहां से बसन्ती पैशाब करने उतरी लेकिन वापस बस तक नहीं पहुंची।इस दौरान उनके पति नितेश पडया ने उन्हें इधर -उधर तलाशने के बाद ट्रांसपोर्ट नगर थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई, जिसका एक माह बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पति नितेश पडया ने बताया कि वह हिंदी बोलने में असमर्थ है वही उनकी उम्र 47 साल,रंग सावला व साड़ी पहने हुए थी।

ट्रांसपोर्ट थानाधिकारी गयासुद्दीन ने बताया कि उनकी सूचना राजस्थान के समस्त थानों में भिजवा दी गई है व ढूंढने के और भी प्रयास किए जा रहे है। उक्त महिला की किसी भी महिला को जानकारी मिले तो कृपया ट्रांसपोर्ट नगर थाने या सम्बन्धित थाने में सूचित करे।