शास्त्री नगर थाना एवं डीएसटी जयपुर, उत्तर की संयुक्त कार्रवाई,, आदतन शातिर मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, कई और वारदातें खुलने की संभावना,

802

जयपुर 19 अगस्त 2022।(निक क्राइम) उपायुक्त जयपुर उत्तर, परिस देशमुख ने बताया कि शहर में दुपहिया वाहन चोरी वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए प्रत्येक घटना का विश्लेषण किया जा रहा है

इसी संदर्भ में पुलिस द्वारा वाहन चोरी के घटनास्थल पर संबंधित शास्त्री नगर थाना अधिकारी दिलीप सिंह शेखावत एवम जिला विशेष टीम के साथ मिलकर अपराधियों के आवागमन के साधनों को लेकर पहचान आधार पर अपराधियों की तलाश संयुक्त रूप से की गई।

    दिलीप सिंह शेखावत थानाधिकारी शास्त्री नगर ने बताया कि टीम की कार्रवाई से अभियुक्त अनिल कुमार योगी उम्र 19 साल को थाना मनोहरपुर जिला जयपुर से गिरफ्तार कर लिया। 6 मोटरसाइकिल बरामद।
    इस कार्यवाही में कानाराम कांस्टेबल जिला विशेष टीम की मुख्य भूमिका रही।