स्वर्गीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बलिदान और जीवन यात्रा पर जवाहर कला केंद्र में कल से यूथ कांग्रेस लगाएगी दो दिवसीय प्रदर्शनी,,,

532

स्वर्गीय इंदिरा गांधी के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (फाइल फोटो)
———————————–
जयपुर 17 नवंबर 2021।(निक विशेष) भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमति इंदिरा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार 18 एवं 19 नवंबर को इंदिरा गांधी के बलिदान और उनकी जीवन यात्रा पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव दुष्यंत राज सिंह चुंडावत ने बताया कि 19 नवंबर को इंदिरा गांधी की जयंती है । 18 नवंबर को प्रदर्शनी का शुभारंभ यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवासन प्रातः 11:00 बजे करेंगे।

दुष्यंत राज ने कहा कि इंदिरा गांधी जी की बलिदानी जीवन यात्रा और उनके द्वारा पाकिस्तान के दो टुकड़े करके बांग्लादेश बनाने की घटना पाकिस्तान के लगभग 1 लाख सैनिकों को आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर करने की सारी घटनाएं प्रदर्शनी में प्रदर्शित करते हुए उनकी जीवन यात्रा पर डॉक्यूमेंट्री दिखाई जाएगी। इस प्रदर्शनी में जयपुर के स्कूली बच्चे और नागरिकगण इंदिरा की जीवन यात्रा के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

    दुष्यंत राज ने कहा कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों और विधायकों को आमंत्रित किया गया है।जयपुर शहर के समस्त कांग्रेसजन प्रदर्शनी में सादर आमंत्रित हैं।