होप फॉर किड्स एंड वेलफेयर फाउंडेशन ने बनाई दिव्यांगजनों की राह,,

837

जयपुर 13 मार्च,2021।(निक विशेष) होप फॉर किड्स एंड वेलफेयर फाउंडेशन हमेशा से समाज को सशक्त बनाने के लिए तत्पर रहता है। संस्था के फाउंडर सूर्यकांत सिंह ने बताया कि संस्था का उद्देश्य दिव्यांगजनों को मानसिक रुप से सबल बनाना तथा अन्य लोगों में उनके प्रति सहयोग की भावना का विकास करना है। नमन जैन के जन्मदिन के अवसर पर जयपुर के विभिन्न क्षेत्रों में संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा चार दिव्यांगजनों को व्हील चेयर एवं ग्रामीण बच्चो को अल्पाहार प्रदान कर महाशिवरात्री के पावन पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस नेक कार्य के मौके पर संस्था के कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनराज सिंह, राष्ट्रीय सचिव शशिकांत सिंह, प्रदेश अध्यक्ष पिंटू वोहरा, नितिन सिंह, जितेंद्र चाहर, गोपाल सिंह, पवन कुमार, राजकुमार, रामेश्वर चौधरी, महेश आदि उपस्थित रहे।