फैशन शो का पहला लुक हुआ लॉन्च,,राजमाता गायत्री देवी शताब्दी समारोह श्रृंखला

1160

फैशन शो¨ में छाएगा राजमाता गायत्री देवी के लिबासों का तिलिस्म,,,,,,,,,

जयपुर, 25 मई, 2019।(निक सांस्कृतिक) दिवंगत राजमाता गायत्री देवी के शताब्दी वर्ष समारोह की श्रृंखला मे एक फैशन शो आयोजित किया जा रहा है। इस फैशन शो का पहला लुक लाॅंन्च वैशाली नगर स्थित सीज्जलिन सीजर्स परिसर में किया गया। महारानी साहिब के अपराजेय फैशन और शैली को ट्रिब्यूट देने के मकसद से हो रहे इस फैशन शो में रॉयल रजवाड़ा थीम, उनके साड़ी लुक, डिजाइनर आभूषण, थीम डैक®र डिजाइनर लिबासों का जादू बिखेरेंगे। लुक लाॅंन्च में मॉडल्स ने वान्या कौशिक की राजमाता गायत्री देवी के साड़ी लुक क® प्रस्तुत किया। यह जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजमाता गायत्री देवी के शताब्दी वर्ष समारोह के आयोजन सचिव मुकेश मिश्रा ने पत्रकारों को दी।

सीज्जलिन सीजर्स के ओनर वनीश चुघ ने बताया कि फैशन शो में देश के नामी डिजाइनर्स जैसे, अजय और बूजी, वान्या कौशिक, सुरेंद्र साबू, नरीशन्त शर्मा, नावया डिजाइनर्स से अवनीत अडानी और गुंजन सिंघल राजमाता गायत्री देवी के फैशन और शैली कलेक्शन्स शोकेस करंगेे। शो का डायरेक्शन य¨गेश मिश्रा द्वारा किया जा रहा हैं, और यह सिविल लाइन्स स्थित होटल जय महल पैलेस में 26 मई को शाम 8 बजे से आयोजित किया जायेगा। इस कार्यक्रम में प्रवेश अमंत्रण पत्र द्वारा ह¨गा।

शो डायरेक्ट, योगेश मिश्रा ने बताया कि फैशन शो से पूर्व महाराज देवराज सिंह राजमाता गायत्री देवी के कुछ मनपसंद गीत®ं से रूबरू कराएंगे। मिस राजस्थान की मॉडलस और विजेता शो के दौरान वान्या कौशिक, उनके साड़ी लुक; अजय और बूजी ज® महारानी गायत्री देवी की रॉयल रजवाड़ा थीम व नवया डिजाइनस से अवनीत अडानी इंडो-वेस्टर्न डिजाइनस; सुरेंद्र साबू व नरीशन्त शर्मा उनके आभूषण डिजाइनस; गुंजन सिंघल थीम डेकोर डिजाइन की डिजाइनर ड्रैसेज पहनकर अपनी श्रद्धांजलि समर्पित करते हुए मनोरम झलक पेश करेंगे।
सीज्जलिन सीजर्स की एम.डी, दीपाली चुघ की क्लासी व बोल्ड मेकअप आकर्षण का केन्द्र रहेगी।

यह प्रस्तुतियां महारानी गायत्री देवी मेमोरियल चेरेटबल ट्रस्ट, महारानी गायत्री देवी के पौत्र महाराज देवराज सिंह और पौत्री राजकुमारी लालित्या कुमारी की ओर से 100वीं जयन्ती समारोह के आयोजन में की जा रही है। महाराज देवराज सिंह; डिजाइनर्स, वान्या कौशिक; सुरेंद्र साबू व नरीशन्त शर्मा; नवनीत अडानीय गुंजन सिंघल इस दौरान उपस्थित थे। स्मरणोत्सव शताब्दी वर्ष की शुरूआत 23 मई को महारानी साहिबा के जन्मदिन पर जयपुर के गोविन्देव जी मंदिर में महाआरती अ©र प्रार्थना सभा के साथ हुई थी।
स्मरणोत्सव की यह गतिविधियां अगले वर्ष 23 मई 2020 तक जारी रहेंगी।

आयोजनों की श्रृंखला में 26 मई को बी.एम. बिड़ला आॅडिटोरियम में शाम 4 बजे से 7 दिवसीय फोटो प्रदर्शनी ‘‘ए जरनी टू हार्ट्स आॅफ पीपुल्स‘‘ का आरंभ होगा जिसकेे उद्धाटन के बाद फिल्म अभिनेत्री सिम्मी गिरेवाल द्वारा लिए गए राजमाता गायत्री देवी के दुर्लभ इन्टव्यू का प्रदर्शन ह¨गा। इसके अलावा एक नृत्य नाटिका ‘‘सफर‘‘ (महारानी गायत्री देवी पर्दे से संसद तक) का मंचन जयश्री पेड़ीवाल इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी 20 मिनट मेे उनके जीवन के विभिन्न चरणों को दर्शायेगे। इसके बाद पहली बार दिये जाने वाले महारानी गायत्री देवी अवाॅर्ड समारोह का आयोजन किया जायेगा जिसमें जयपुर को पर्यावरण या सामाजिक स्तर पर समृद्ध करने वाले चैम्पियन को सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार पाने वाले क¨ एक पदक तथा एक लाख रूपए नकद दिये जाएंगे। यह पुरस्कार महारानी गायत्री देवी मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से प्रायोजित किया गया है।