जम्मू कश्मीर गुलमर्ग में 7 से 11 मार्च 2020 तक आयोजित प्रथम विंटर खेलो इंडिया में,जयपुर के जितेश कुमार को भारतीय रग्बी संघ ने तकनिकी अधिकारी नियुक्त किया,,

1781

जयपुर 5 मार्च 2020।(निक खेल)प्रथम विंटर खेलो इंडिया 2020 में राजस्थान रग्बी छात्र टीम का चयन व जयपुर के जितेश कुमार तकनिकी अधिकारी के रूप में भाग लेंगे
जम्मू कश्मीर गुलमर्ग में 7 से 11 मार्च 2020 तक आयोजित प्रथम विंटर खेलो इंडिया में जयपुर के जितेश कुमार को भारतीय रग्बी संघ ने तकनिकी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया हैं |
भारतीय खेल प्राधिकरण, भारतीय खेल मंत्रालय, जम्मू कश्मीर राज्य खेल परिसर व जम्मू कश्मीर रग्बी संघ की और से आयोजित प्रथम विंटर खेलो इंडिया जिसका आयोजन जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में दिनांक 7 से 11 मार्च 2020 तक होगा

इस अवसर पर राजस्थान रग्बी संघ के अध्यक्ष मान पंडित सुरेश मिश्रा,सचिव कुलदीप सिंह राजावत,उपाध्यक्ष आशीष पराशर, सतेंद्र सिंह राठौड,कोषाध्यक्ष जितेश कुमार अन्य सदस्य,अजित सिंह,गौरव कुमार,श्याम सिंह ने टीम को बधाई दी |

इसके साथ ही टीम का 5 दिन का प्रशिक्षण शिविर भी लगाया गया
राजस्थान रग्बी टीम का यह दूसरा मौका है जब वह बर्फ में रग्बी खेलेंगे |
टीम इस प्रकार है
सुरेंद्र वर्मा ( कप्तान ) अरविन्द सिंह , दिनेश बुरी , अजय निठारवाल,अर्जुन सिंह,प्रकाश पिपलोदा,भानु प्रताप सिंह,अजय सिंह,राजेश पूनिया,शबीर हुसैन – मेनेजर – श्याम सिंह राजावत