गुरु दर्शन यात्रा कमेटी व खालसा हेल्पिन्ग हैन्ड के सहयोग द्वारा करतारपुर साहिब गुरुद्वारे के दर्शन के लिए रजिस्ट्रेशन शिविर का आयोजन किया गया,,,

1569

जयपुर 17 नवम्बर 2019।(निक सामाजिक)आज करतारपुर साहिब गुरुद्वारे के दर्शन के लिए रजिस्ट्रेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 150 श्रद्धालुओं ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया। सन्योजक जगजीत सिंह सूरी के अनुसार यह जत्था 25 दिसम्बर को जयपुर से रवाना होकर 27 दिसंबर को ।
इस मौके पर सुरेंद्र सिंह,परमजीत सिंह, हरविन्दर सिंह राजन प्रीत सिंह, सचिन शर्मा, अमरजीत सिंह, अजय नागर ने अपनी सेवाएं प्रदान की।

खालसा हेल्पिन्ग हैन्ड के अध्यक्ष भूपिंदर सिंह पप्पी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष टी एस अरोड़ा, उपाध्यक्ष कुलबन्त सिंह, कोषाध्यक्ष हजूर सिंह ,जगजीत सिंह मुच्रछल खुशविन्दर सिंह देवेन्द्र सिंह शन्टी सहित कई गणमान्य जन उपस्थित थे।