***निकाय चुनाव में विजय हेतु भाजपा की पूरी तैयारी ***

843
सच के साथ सच की आवाज़

49 नगर निकाय चुुनावों में विजय प्राप्त करने हेतु भाजपा ने पूरी तैयारी की: ओंकार सिंह लखावत
********************************************
जयपुर, 15 नवम्बर2019।(निक राजनीतिक) भारतीय जनता पार्टी ने स्थानीय निकाय के चुनाव हेतु सभी 49 निकायों पर अपनी चुनावी तैयारियां पूर्ण कर ली है। भाजपा ने प्रत्येक निकाय में बूथ प्रबन्धक को दायित्व सौंपा है तथा संगठन के स्थानीय कार्यकर्ताओं की टीम बनाकर अधिक से अधिक संख्या में भाजपा के पक्ष में मतदान करवाने हेतु रणनीति तय की है।
भाजपा निकाय चुनाव प्रदेश समन्वयक पूर्व सांसद ओंकार सिंह लखावत व प्रदेश महामंत्री वीरमदेव सिंह ने बताया कि भाजपा प्रत्येक निकाय में निकाय प्रभारी के साथ महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, अनुसूचित जाति व जनजाति मोर्चा ने सम्मेलन सम्पर्क अभियान व्यापक स्तर पर चलाया।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने क्षेत्रीय सांसद, विधायक व पार्टी पदाधिकारियों को बूथ स्तर तक व्यक्तिगत सम्पर्क का जिम्मा सौंपा गया।
प्रदेश महामंत्री वीरमदेव सिंह ने बताया कि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर के निर्देशन में भाजपा की उपलब्धियां एवं कांग्रेस शासन की विफलता के विषयों को जन-जन तक पहंुचाने का अभियान चलाया गया।
भाजपा प्रदेश मंत्री छगन माहुर के अनुसार राज्य में प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने व्यापक स्तर पर सम्मेलन कर चुनाव अभियान को सक्रिय किया।
केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुन मेघवाल, कैलाश चैधरी ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में जनसम्पर्क, कार्यकर्ता सम्मेलन व सम्पर्क अभियान में भाग लिया।
भाजपा के क्षेत्रीय सांसदों, वरिष्ठ पदाधिकारियों व विधायकों ने भी चुनाव अभियान में मार्गदर्शन कर भाजपा की बूथ सम्पर्क समिति में प्रत्येक मतदाता से सम्पर्क कर भाजपा को विजयी बनाने की अपील की।
इस अभियान में भाजपा प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, कैलाश मेघवाल, प्रदेश मंत्री छगन माहुर सहित प्रदेश पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी की कमान संभाली।

प्रदेश मंत्री छगन माहुर ने बताया कि भाजपा प्रदेश कार्यालय में मतदान दिवस पर निष्पक्ष मतदान व अधिक मतदान को सुनिश्चित करने के लिये कमरा नं. 36 में एक कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जहां प्रदेश निकाय चुनाव समन्वयक ओंकार सिंह लखावत सहित भाजपा प्रदेश महामंत्री वीरमदेव सिंह, प्रदेश मंत्री छगन माहुर, राजेन्द्र सिंह शेखावत, चुनाव प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नाहरसिंह माहेश्वरी व विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुरेन्द्र सिंह नरूका, प्रदेश चुनाव के मीडिया प्रभारी जितेन्द्र श्रीमाली पूरे समय रहेंगे।