खुले आम हवाई फायरिंग, चेन स्नेचिंग, घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों को रात के निशाना बना नुकसान पहुंचाने की खबरें अब आम है जयपुर वासियों के लिए, ऐसी ही घटना बीती रात 17 नवम्बर को निर्माण नगर में घटी,,

1542

जयपुर 18 नवम्बर2019।(निक क्राइम) जैसा कि आप सब रोज लूट खसोट आदि की घटनाओं की खबरों से रूबरू होते हैं, ऐसा ही।एक मामला बीती रात निर्माण नगर में घटित हुआ, 17 नवम्बर की रात अज्ञात ने AB-435 निर्माण नगर के घर के बाहर खड़ी गाड़ी में तोड़ फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दी।
यह जानकारी newindia खबर को वहीं के निवासी वरिष्ठ पत्रकार हरिकृष्ण झा ने दी। उन्होंने बताया कि यहां निर्माणनगर विकास समिति का चौकीदार गस्त पर रहता है बावजूद इसके तोड़ फोड़ की यह घटना कैसे घटी। इस बाबत वह कॉलोनी निवासियों से बात कर तुरन्त कार्यवाही के लिए यहां के पार्षद व पुलिस को अवगत कराएंगे।