23 जून का राशिफल,, जय श्री महाकाल

1915

शक संवत् 1941 आषाढ़ कृष्ण षष्ठी रविवार विक्रम संवत् 2076, परिधावी नाम संवत्सर, तारीख 23 जून 2019, उत्तरायण उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु।

राहुकाल मध्याह्न 17 बजकर 37 मिनट से 19 बजकर 22 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल पश्चिम में रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 54 मिनट से 12 बजकर 50 मिनट तक।

षष्ठी तिथि रात्रि 23 बजकर 54 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि रहेगी।

शतभिषा नक्षत्र रात्रि 24 बजकर 07 मिनट तक उपरांत पूर्वाभाद्रपाद नक्षत्र रहेगा।

प्रीति योग रात्रि 21 बजकर 49 मिनट तक उपरांत आयुष्मान योग रहेगा।

गर करण प्रातः 10 बजकर 41 मिनिट तक उपरांत वणिज करण रहेगा।

चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
लाभ 08 बजकर 54 मिनिट से 10 बजकर 38 मिनिट तक
अमृत 10 बजकर 38 मिनिट से 12 बजकर 23 मिनिट तक
शुभ 14 बजकर 08 मिनिट से 15 बजकर 52 मिनिट तक

चन्द्रमा दिन रात कुम्भ राशि पर संचार करेगा।

मेष :- कार्य में सावधानी बरतें। दुर्घटना से भी बचकर चलिएगा। बाहर के खान-पान की आदत के कारण स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है। कार्य समयानुसार पूर्ण नहीं होंगे। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लेना उचित होगा।

वृषभ :- स्वजन के साथ घूमने-फिरने का अवसर मिलेगा। सुंदर वस्त्राभूषण और भोजन का अवसर भी आपको प्राप्त होगा, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। अधिक खर्च से बचें। दान पुण्य जितना हो सके अवश्य करें।

मिथुन :- आज परिवार का वातावरण उल्लास मय रहेगा। शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होगा। आर्थिक रूप से लाभ होने की संभावना है। मध्याहन के बाद मनोरंजन आपके मन पर छाया रहेगा। मान और सम्मान प्राप्त होगा।

कर्क :- आर्थिक योजना बनाने के लिए समय अच्छा है। एकाग्रतापूर्वक कार्य करने से कार्य में सफलता अवश्य मिलेगी। किसी के साथ वाद-विवाद न कीजिएगा। पारिवारिक वातावरण में शांति बनी रहेगी। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे।

सिंह :- मानसिक परेशानी रहेगी। आर्थिक हानि हो सकती है। परिश्रम के अनुरूप परिणाम मिलेगा। विद्यार्थियों को कार्य में सफलता प्राप्त होगी। वाद विवाद से दूर रहें। नए कार्य का प्रारंभ न करें। शेयर-सट्टे से बचें।

पण्डित हरीश शर्मा
मोब,9351303934

कन्या :- समय शुभ है, प्रियजन के साथ मुलाकात होगी। विरोधियों पर आप विजय प्राप्त कर सकेंगे। मानसिक और शारीरिक रूप से कुछ व्यग्रता का अनुभव करेंगे। संपत्ति सम्बन्धी कार्य टाल दें।

तुला :- परिजन से बातचीत में संयम बरतें। मध्याहन बाद आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आर्थिक रूप से लाभ होगा। भाग्यवृद्धि के संकेत हैं। कार्य में सफलता प्राप्त होगी। ईश्वर का स्मरण करें।

वृश्चिक :- शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आज बना रहेगा। क्रोध पर काबू रखें। मित्रों से मुलाकात हो सकती है। नकारात्मक विचार आपको परेशान कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। वाणी पर संयम रखें।

धनु :- संबंधों में कुछ कड़वाहट उत्पन्न हो सकती है। शारीरिक और मानसिक रूप से आप अस्वस्थ रहेंगे। शल्यक्रिया करने जैसे कार्यों को आज टालिएगा। मध्याहन के बाद कार्य में सफलता प्राप्त होगी। वातावरण आनंदप्रद रहेगा।

मकर :- वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतें। मानसिक रूप से भी कुछ अस्वस्थता का अनुभव होगा। मनोरंजन आनंद उल्लास के पीछे खर्च होगा। सम्बंधियों के साथ मनमुटाव से बचें। कोर्ट-कचहरी के कार्य में संभलकर रहें।

कुंभ :- कार्यालय में ऊपरी अधिकारी को आपके कार्य से संतोष रहेगा और पदोन्नति के योग हैं। मित्रों के साथ पर्यटन पर जाने के योग हैं। व्यवसाय में लाभ और आय में वृद्धि होने की संभावना है।

मीन :- अधिकारी तथा प्रतिस्पर्धी के साथ व्यर्थ चर्चा या विवाद न करें। प्रवास हो सकता है। मध्याहन के बाद कार्यालय का वातावरण अनुकूल होगा। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार के सम्बंध में प्रवास के योग हैं।