विपक्ष , मोदी ,मोदी के बारे में टिप्पणी कर मोदी का प्रचार कर रहा है , इससे भविष्य में बचना चाहिए: संजय सिंह

743

आम आदमी पार्टी राजस्थान के स्थानीय निकाय और पंचायत चुनावों की करेगी तैयारी: संजय सिंह

– जल्द ही आप पार्टी करेगी कार्यकर्ता प्रशिक्षण केम्प और किसान राज की गांव की रथ यात्रा: रामपाल जाट

– प्रदेश प्रभारी ने की पदाधिकारियों के साथ चर्चा, विचार और शिकायतें सुनी, आगे बढ़ने का आह्वान

– राज्य सरकार वादों पर काम करे वरना आम आदमी पार्टी उतरेगी सड़कों पर: संजय सिंह

जयपुर 4 जून2019।(निक राजनीतिक) आम आदमी पार्टी राजस्थान के प्रभारी संजय सिंह ने राज्य सरकार से कहा है कि वो अपने चुनावी वादों पर काम करना शुरू करे वरना आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेगा और जनता की आवाज को बुलंद करेगा।
प्रभार लेने के बाद आज संजय सिंह एक दिन के दौरे पर जयपुर आये और पदाधिकारियों के साथ पार्टी संगठन और प्रदेश के राजनीतिक हालात पर चर्चा की।
संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश में बेटी बचाओ अभियान चल रहा है पर राजस्थान में मुख्यमंत्री बेटा बचाओ अभियान में लगे हुए हैं। जबकि उनको अपने चुनावी वादों पर काम करना चाहिए।
संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी राजस्थान की जनता से अपील करती है कि देश में उन्होंने मोदीजी को बहुमत दिया है। प्रदेश में कांग्रेस को लेकिन प्रदेश के शहरों, कस्बों व गांव में वो आम आदमी पार्टी को मौका दे। आम आदमी पार्टी के पास झाड़ू है जिससे वो शहरों, कस्बों और गावों की गंदगी को साफ करेगी। मोहल्ला क्लिनिक का मॉडल लागू कर पीड़ित जनता की सेवा करेगी। उन्होंने कहा कि हम अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर अभियान में उतरेंगे और प्रदेश की जनता का विश्वास जीतेंगे। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता को इस बात का गर्व होना चाहिए कि आम आदमी पार्टी महज सात सालों में जो मुकाम हासिल किया है वो देश की बड़ी पार्टीयों को भी नसीब नहीं हुआ।
प्रदेश अध्यक्ष रामपाल जाट ने कहा कि पार्टी किसान राज की दिशा में आगे बढ़ेगी और रथ यात्रा के जरिये प्रदेश भर में अलख जगाएगी।
जाट ने कहा कि राजस्थान को किसान राज का पहला प्रदेश बनाने के लिये पार्टी कार्यकर्ता पूरी ताकत से काम शुरू करेगा। इसके लिए कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इससे पहले आज दिन भर पार्टी के पदाधिकारियों के साथ संजय सिंह सहित प्रदेश सहप्रभारी खेमचन्द जागीरदार, प्रदेश सचिव देवेंद्र शास्त्री, प्रदेश कोषाध्यक्ष तरुण गोयल, प्रदेश प्रवक्ता दीपक मिश्रा, विश्वेन्द्र सिंह चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पवन ठाकुर, मुकेश मीना, प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं यूथ विंग संगठन सचिव अभिषेक जैन बिट्टू, प्रदेश अध्यक्ष यूथ विंग विजेंद्र सिंह डोटासरा, सोश्यल मीडिया प्रभारी देवेंद्र देव, जयपुर जिला अध्यक्ष जवाहर शर्मा, शहर अध्यक्ष अमित शर्मा लियो सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पार्टी संगठन और विधानसभा चुनावों के परिणामों पर चर्चा की। पदाधिकारियों की शिकायतों व सुझावों को नोट किया गया और समाधानों पर सुझाव मांगे गए। बैठक में 150 से ज्यादा पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।