जयपुर दिनांक 18.02.26। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी श्रीगंगानगर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये आरोपी श्री सुभाष चन्द्र शर्मा कनिष्ठ सहायक, जिला परिषद् चूरू को सह परिवादी से उसकी ग्राम पंचायत द्वारा वर्ष 2023-24 के मनरेगा के तहत करवाये गये कार्यों के पेण्डिग भुगतान करवाने की एवज में 5000/ रूपये बतौर रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की एसीबी चौकी श्रीगंगानगर को परिवादी की एक शिकायत इस आशय की मिली कि उसकी ग्राम पंचायत द्वारा वर्ष 2023-24 के मनरेगा के तहत करवाये गये कार्यों के पेण्डिग भुगतान करवाने की एवज में 15,000/ रूपये रिश्वत की मांग कर 10,000 / रूपये फोन पे से ऑनलाईन लेने, बाकी शेष 5,000 / रूपये रिश्वत की मांग कर रहा है एवं नही देने पर भुगतान नही करवाने की धमकी देकर परेशान कर रहा है।
जिस पर एसीबी के महानिरीक्षक पुलिस श्री राजेश सिंह के सुपरविज़न में एवं श्री भुवन भूषण यादव उप महानिरीक्षक पुलिस, भ्रनिब्यूरो रेंज बीकानेर के निर्देशन में एसीबी श्रीगंगानगर के श्री पवन कुमार मीणा अति. पुलिस अधीक्षक, भ्रनिब्यूरो, श्रीगंगानगर के नेतृत्व में आज श्री राजेन्द्र कुमार पुलिस निरीक्षक एवं ब्यूरो स्टाफ ने ट्रेप कार्यवाही करते हुये आरोपी श्री सुभाष चन्द्र शर्मा कनिष्ठ सहायक, जिला परिषद् चूरू को सह परिवादी से 5000/ रूपये बतौर रिश्वत रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथो गिरफ्तार किया है।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के सुपरवीजन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
आज की रिपोर्ट
23 lakh 32 thousand से अधिक viewers readersअपनी खबर और समस्या के लिए संपर्क करें
Sunny Atrey editor mobile 8107068124

















