Breaking: मुख्यमंत्री से एलएचवी/एएनएम संघ के प्रतिनिधियों की मुलाकात, धरना संघ ने किया समाप्त, निरोगी राजस्थान में निभाएंगे सक्रिय भागीदारी,

1020

जयपुर 24 मई 2023।(निक विशेष) मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से बुधवार रात मुख्यमंत्री निवास पर महिला स्वास्थ्य दार्शिका (एल.एच.वी.) एवं महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ए.एन.एम.) संघ ऑफ राजस्थान की महिला सदस्यों ने मुलाकात की।

गहलोत ने उनकी मांगों को नियमानुसार पूरा कराने के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

    गहलोत से मिलने पर संघ ने अपना धरना समाप्त करने की घोषणा की। इस अवसर पर महिला प्रतिनिधियों ने कहा कि वे निरोगी राजस्थान की संकल्पना को मूर्त रूप देने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएंगी।