पुलिस थाना विधायक पुरी जयपुर दक्षिण की बड़ी कार्रवाई, कावा रेस्टोरेंट पर अवैध रूप से हुक्का पिलाने वाले संचालक को किया गिरफ्तार,,

470

आरोपी हुक्का बार संचालक युवराज नेहरा,,

जयपुर 8 सितंबर 2022।(निक क्राइम) पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण योगेश गोयल ने बताया की जयपुर में अवैध हुक्का बार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज अति.पुलिस उपायुक्त भरत लाल मीणा, एसीपी अशोक नगर सोहेल राजा एवं

विधायक पुरी थाना अधिकारी राजेश गौतम के नेतृत्व में देर रात कावा रेस्टोरेंट कॉरपोरेट पार्क की आठवीं मंजिल पर अवैध रूप से हुक्का पिलाते हुए हुक्का बार संचालक युवराज नेहरा उम्र 23 साल को मौके पर ही गिरफ्तार किया।

    उस समय उपस्थित पांच व्यक्तियों को कोटपा एक्ट के तहत चालान किए जाकर सात हुक्के मय चिलम,फ्लेवर को मौके पर जप्त किया।