जयपुर शहर में ई-मित्र से एवं ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत के माध्यम से आमजन को झंडे विक्रय किए जाएंगे,,,

927

जयपुर, 11 अगस्त 2022।(निक विशेष) आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जयपुर शहर में ई-मित्रों के माध्यम से एवं ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायतों के माध्यम से आमजन को झण्डे विक्रय किए जाएंगे

अतिरिक्त जिला कलक्टर (पूर्व) श्रीमती अमृता चौधरी ने बताया कि इसी तरह जयपुर शहर में स्थित राजकीय कार्यालयों, स्वयं सेवी संगठनो (एन.जी.ओ.) एवं अन्य संस्थाओं को बल्क में कार्यालय जिला परिषद जयपुर द्वारा झण्डे विक्रय किये जाएगें।

    उल्लेखनीय है कि संभागीय आयुक्त विकास सीतारामजी भाले द्वारा जिले को कुल 2 लाख 50 हजार झण्डे आवंटित किये गये है।