पी.पी.आई.के दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष राजेश ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री से की मुलाकात,,

507

दिल्ली 22 फरवरी।(निक राजनीति)हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर पिछले कुछ दिनों से एम्स दिल्ली में भर्ती हुए थे ।

उनके स्वास्थ्य की जानकारी के लिए पीरियोडिकल प्रेस ऑफ इंडिया के दिल्ली अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने एम्स जाकर कुशलक्षेम ली। राजेश ठाकुर ने बताया कि सी.एम. का स्वास्थ्य अब ठीक है। मुलाकात के बाद सीएम कल से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र के लिए रवाना हो गए।

    राजेश ठाकुर के साथ अखिल भारतीय प्रवासी हिमाचली सयुंक्त मोर्चा से जुड़े विजय डोगरा,अरविंद यादव,अजय शर्मा समेत अन्य लोग मोजूद रहे।यह जानकारी राट्रीय महासचिव राकेश के.प्रजापति को दी तो उन्होंने ठाकुर के कार्य की सहारना की ।
    राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सन्नी आत्रेय ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के स्वास्थ्य की कामना की। आत्रेय ने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष साथी वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर के इस कदम को सराहनीय बताया।