खबर का असर,घाटगेट सट्टा बंद, हुई कार्रवाई, आदर्श नगर थाने ने निभाया अपना कर्तव्य,, एस एच ओ विष्णु खत्री ,धर्मेंद्र शर्मा व उनकी टीम बधाई के पात्र हैं,,

1118

जयपुर 17 दिसंबर 2021(निक क्राइम)सूचना के अनुसार घाट गेट बस स्टैंड पर चल रहे जुए सट्टे पर एक बार फिर कार्रवाई करते हुए आदर्श नगर थाने ने अपने कर्तव्य को समझते हुए उसे बंद करवाया । आपको याद हो न्यू इंडिया खबर लगातार इस बाबत आदर्श नगर थाने को अवगत कराता रहा है ।

डीसीपी ईस्ट के निर्देशन पर पहले भी थाने द्वारा कार्यवाही की गई थी। जिसमें 6 जनों को गिरफ्तार किया था और 9410 रुपए नगद बरामद किए थे। अब दोबारा कार्रवाई करते हुए मार्केट में चल रहे इस अवांछित कार्य को बंद करवाया गया है।

    हम उम्मीद करते हैं आदर्श नगर थाने के साथ पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत आने वाले सभी थाने अपने अपने क्षेत्र में चल रही अवांछित गतिविधियों पर लगातार नजर बनाते हुए समय-समय पर कार्रवाई कर पुलिस की स्वच्छ छवि को सबके सामने प्रस्तुत करते रहेंगे।

    न्यू इंडिया खबर भी ऐसी गतिविधियों पर लगातार अपनी पैनी नजर लगाए हुए हैं । ऐसी सूचना आने पर हम फिर कबर के माध्यम से सब को अवगत कराते रहेंगे।