भरतपुर 22 नवम्बर 2021।(निक क्राइम) लड़की बनकर मुंबई के शिवसेना विधायक से वीडियो कॉल पर बात कर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को सीकरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र के गांव टेस्की का रहने वाला मौसमदीन पुत्र दीन मोहम्मद मेंव है। जिसे मुंबई से आई साइबर क्राइम थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।
भरतपुर एसपी देवेंद्र कुमार विश्नोई ने बताया कि वर्तमान में शिवसेना पार्टी से विधानसभा क्षेत्र कुर्ला से मंगेश कुड़ारक विधायक हैं। ठग मौसमदीन ने उन्हें वीडियो कॉल कर मदद मांगी। इसी दौरान अश्लील वीडियो दिखा कर वीडियो रिकॉर्डर ऐप के जरिए उसका वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने के बाद आरोपी विधायक को ब्लैकमेल करने लगा। जिसकी रिपोर्ट उन्होंने मुम्बई के कुर्ला थाने में दी।
मुकदमा दर्ज होने के बाद आधुनिक तकनीक का प्रयोग कर मुंबई साइबर क्राइम पुलिस ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस की तो राजस्थान के भरतपुर जिले की आई। लोकेशन का पीछा करते हुए टीम भरतपुर पहुंची। भरतपुर एसपी देवेंद्र विश्नोई से मांगी। एसपी विश्नोई के निर्देश पर सीकरी थानाधिकारी पूरन चंद व मुम्बई टीम के पुलिस निरीक्षक खेत्रे ने एक रणनीति बना ठग को उसके गांब में दबिश देकर पकड़ लिया। जिसे लेकर मुम्बई साईबर क्राइम की टीम वापस रवाना हो गई।



















