अचानक एचएस चेकिंग से मची खलबली,, पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण की कार्रवाई,, दीपावली त्यौहार के मद्देनजर सोडाला वृत्त क्षेत्र में अपराधियों पर कसा गया शिकंजा,,

1115

जयपुर 27 अक्टूबर 2021।(निक क्राइम) डीसीपी साउथ हरेंद्र कुमार महावर ने बताया कि वर्तमान में जयपुर शहर में चोरी नकबजनी, छीना झपटी कि आए दिन बढ़ रही वारदातों एवं दीपावली त्यौहार के मद्देनजर

कल रात्रि से आज सुबह तक भरत लाल मीणा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण व भोपाल सिंह भाटी सहायक पुलिस आयुक्त सोडाला के निर्देशन में थानाधिकारी सोडाला सतपाल सिंह, श्रीमोहन मीणा थाना अधिकारी श्याम नगर,एसएस चेकिंग के दौरान कुल 17 बदमाशों को दस्तयाब किया गया और उनकी वर्तमान गतिविधियों मोबाइल नंबर और वर्तमान में कर रहे व्यवसाय व उनकी जीवन चर्या के बारे में जानकारी कर विस्तृत पूछताछ नोट तैयार कर चेकिंग नोट अंकन किया गया।

    श्रीमोहन मीणा थाना अधिकारी रामनगर द्वारा अपराधियों के निवास पर दबिश के दौरान अवैध देशी शराब मिलने पर एक अभियोग एक्साइज एक्ट में भी पंजीकृत किया गया। महेश नगर में भी देसी शराब मिलने पर 2 प्रकरण एक्साइज एक्ट में पंजीकृत किए गए और 5 बदमाशों को थाने पर लाकर पूछताछ की गई। इससे इलाके के अपराधियों में खलबली मच गई।