डीसीपी मेट्रो ने सादा वस्त्रों में बस में सफर कर, लिया निर्भया की कार्यप्रणाली का जायजा,,

693

जयपुर 23 अगस्त 2021।(निक क्राइम)जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की निर्भया स्क्वॉड की सुपरवाइजरी अधिकारी व डीसीपी (मेट्रो) ऋचा तोमर ने ऑपरेशन सेफर व्हील्स के तहत निर्भया स्क्वॉड की सादा वस्त्रों वाली टीम और निर्भया प्रभारी एस आई सुनीता के साथ स्वयं किया सादा वस्त्रों में जयपुर सीटी बस में सफर व निर्भया स्क्वॉड की सादा वस्त्रों में चल रही टीम की कार्यप्रणाली का जायजा लिया।

ऋचा तोमर ने सीटी बस में सफर कर रहे यात्रियों को ऑपरेशन सेफर व्हील्स व पुलिस की महिला हेल्पलाईन के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने महिला सुरक्षा में भागीदारी निभाने की यात्रियों को शपथ दिलाई और कहा कि हर महिला की यात्रा को सुगम व सुरक्षित बनाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने महिलाओं व बालिकाओं से आवाह्न किया कि सार्वजानिक वाहन में सफर करते समय यदि उनके साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ होती है तो उसे नजरअंदाज ना करें।

    महिला हेल्पलाइन या कंट्रोल रूम को तुरन्त I090 या 100, 112 नम्बर पर कॉल करें। निर्भया स्क्वॉड तुरन्त मदद के लिए पहुंचेंगी।
    अतिरिक्त पुलिस आयुक्त द्वितीय राहुल प्रकाश ने निर्भया स्क्वॉड टीम की कार्यप्रणाली का जायज़ा लेने के साथ ही ग्राउंड स्तर पर ऑपरेशन सेफ़र व्हील्स के प्रभाव का विश्लेषण किया । महिला यात्रियों से बातचीत कर उनकी परेशानियों को समझने की कोशिश की जिससे महिला सुरक्षा में और प्रभावी नवाचार शुरू किए जा सके।