नगरीय निकायों द्वारा संचालित सामुदायिक भवनों का उपयोग नहीं लेने कि स्थिति में सम्पूर्ण जमा राशि लौटा दी जावेगी, कोरोना की द्वितीय लहर के मद्देनजर लिया महत्वपूर्ण फैसला,,

1092

जयपुर, 3 मई 2021।(निक यूडीएच) नगरीय विकास आवासन एवं स्वायत्त शासन मंत्री शान्ती धारीवाल ने राज्य की सभी नगरीय निकायों को निर्देश दिये है की कोविड-19 की द्वितीय लहर के दृष्टिगत लागू किए गए जन-अनुशासन पखवाडा अवधि में नगरीय निकायों द्वारा संचालित किए जा रहे सामुदायिक भवनों का कोविड गाईडलाईन की पालना में आरक्षणकर्ताओं के द्वारा उपयोग नहीं लेने की स्थिति में निरस्तीकरण पर उनके द्वारा सम्पूर्ण जमा राशि लौटा दी जावे।