Newindia ख़बर के एडिटर व पीपीआई (पत्रकार संगठन) के प्रदेशाध्यक्ष सन्नी आत्रेय * भारतीय अटल गौरव रत्न अवार्ड-2019* से नवाज़े गए,देश भर से विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को किया सम्मानित

1539

जयपुर 11नवम्बर2019।(निक विशेष) गैर राजनीतिक संगठन भारतीय अटल सेना (राष्ट्रवादी) के तत्तवावधान में गुलाबी शहर में जेएलएन मार्ग स्थित इंदिरा गांधी पंचायतीराज संस्थान के सभागार में भारतीय अटल गौरव रत्न अवार्ड-2019 सम्मान समारोह आयोजित कर अपने कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले देशभर के प्रतिभाशाली व्यक्तियों को साफा पहनाकर एवं मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया। समारोह के प्रभारी एवं संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री ओमप्रकाश तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि जयपुर के आराध्य देव गोविन्ददेवजी मंदिर के महन्त अंजन कुमार गोस्वामी रहे और विशिष्ट अतिथियों में जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा, सांगानेर विधायक अशोक लाहोटी, राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ममता शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष मधु शर्मा, विप्र फाउण्डेशन के राष्ट्रीय सचिव विनोद अमन, राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप शर्मा व भैरव मंदिर के महंत सीताराम दाधीच शामिल रहे। वहीं समारोह की अध्यक्षता भारतीय अटल सेना (राष्ट्रवादी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्द कुमार तिवारी ने की। इस सम्मान समारोह के आयोजक भारतीय अटल सेना (राष्ट्रवादी) के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु सिंह जादौन, प्रदेश महामंत्री प्रेम प्रकाश शर्मा व संयोजक राजेन्द्र गुप्ता रहे। तिवारी ने बताया कि सम्मान समारोह में समाजसेवा, पत्रकारिता, अध्यापन, विज्ञान व कला आदि विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियां हासिल करने वाली कुल 121 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं में अनन्तशिखर फाउण्डेशन की राष्ट्रीय अध्यक्षा समाजसेवी पायल लश्करी, रोटी बैंक संस्था की राखी शुक्ला और पत्रकारिता के क्षेत्र में दैनिक हिन्दुस्तान एक्सप्रेस से रिपोर्टर गोविन्द गोपाल सिंह, दैनिक विशेष गरिमा से प्रधान सम्पादक सुरेन्द्र शर्मा, दैनिक जलते दीप से वरिष्ठ संवाददाता उमेन्द्र दाधीच, न्यू इंडिया खबर के एडिटर इन चीफ सन्नी आत्रेय एवं सीजे न्यूज के एडिटर इन चीफ विजय पाण्डे शामिल रहे।

तिवारी ने बताया कि इस समारोह के आयोजन में महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट नीना पारीक, उमाशंकर तिवारी, देवकरण शर्मा, चरणजीत सिंह मक्कड, प्रदेश प्रवक्ता हेमंत साहू का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर संगठन की 36 सूत्रीय संकल्पों एवं संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया। वहीं कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदकुमार तिवारी, राष्ट्रीय पदाधिकारी, उत्तर प्रदेश से मुकेश सिंह, महेन्द्र सिंह, हरियाणा से संगठन के प्रदेशाध्यक्ष भँवरलाल सीकरिया, झारखंड से संगठन की महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पिंकी गुप्ता भी उपस्थित रहे।