22 जून का राशिफल,,,, जय श्री महाकाल

2538

शक संवत् 1941 आषाढ़ कृष्ण पंचमी शनिवार विक्रम संवत् 2076, परिधावी नाम संवत्सर, तारीख 22 जून 2019, उत्तरायण उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु।

राहुकाल प्रातः 08 बजकर 53 मिनट से 10 बजकर 38 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल पूर्व में रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 54 मिनट से 12 बजकर 50 मिनट तक।

पंचमी तिथि रात्रि 21 बजकर 28 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि रहेगी।

धनिष्ठा नक्षत्र रात्रि 21 बजकर 07 मिनट तक उपरांत शतभिषा नक्षत्र रहेगा।

विष्कुम्भ योग रात्रि 20 बजकर 49 मिनट तक उपरांत प्रीति योग रहेगा।

कौलव करण प्रातः 08 बजकर 17 मिनिट तक उपरांत तैतिल करण रहेगा।

चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
शुभ 07 बजकर 09 मिनिट से 08 बजकर 53 मिनिट तक
लाभ 14 बजकर 07 मिनिट से 15 बजकर 52 मिनिट तक
अमृत 15 बजकर 52 मिनिट से 17 बजकर 37 मिनिट तक

चन्द्रमा मकर राशि पर प्रातः 07 बजकर 39 मिनट तक उपरांत कुम्भ राशि पर संचार करेगा।

मेष- व्यापारी कई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे तथा आपके प्रयासों की प्रशंसा होगी। परिवार के साथ समय बिताएंगे तथा किसी निवेश के कारण लाभ की प्राप्ति होगी।

वृषभ- भाग दौड़ में अधिक व्यस्त रहेंगे लेकिन आपको अपने प्रयासों का शुभ फल भी प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आपके पदोन्नति के भी संकेत हैं। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना बरते हैं।

मिथुन- आपको किसी कार्य के लिए पुरस्कृत भी किया जा सकता है। व्यापारी निवेश करने से पहले भलीभांति जांच परख कर लें। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। आप परिवार के साथ किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं।

कर्क- कारोबारियों को नए रास्ते मिलेंगे तथा व्यापार में बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षेत्र में किसी के साथ वाद विवाद में पड़ने से बचें। जीवन साथी के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकते है। बच्चों की सफलता से आप गदगद रहेंगे।

पण्डित हरीश शर्मा
मोब,9351303934

सिंह- कठिनाइयों एवं परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सहकर्मियों के साथ वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इस सप्ताह आप बाहर खाना खाने से बचे, अन्यथा स्वास्थ्य को लेकर कोई परेशानी हो सकती है।

कन्या- आप कार्यक्षेत्र में काम में अधिक व्यस्त रहेंगे। व्यापारियों के लिए आने वाला सप्ताह शुभ फलदायक होगा। पारिवारिक संपत्ति से जुड़े मुकदमों में आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार में किसी के साथ मतभेद हो सकता है।

तुला- व्यापारी अगर अपनी पिछली गलतियों से सबक लें तो वह इस सप्ताह अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान भी बना सकते हैं। प्रेमियों के लिए भी आने वाला सप्ताह अच्छा है।

वृश्चिक- आपको नई शुरुआत करने के लिए थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। परंतु भविष्य के लिए यह शुभ दायक सिद्ध होगी। परिवार में खुशियों भरा माहौल रहेगा। प्रेम के विषयों में भावनाओं में बहकर निर्णय ना लें।

धनु- पारिवारिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो जल्दी उसमे सफलता प्राप्त होगी। बेहतर होगा आप अपने लक्ष्यों को अपनी आँखों से ओझल न होने दें। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मकर- आप नौकरी परिवर्तन की सोच रहे हैं तो अभी थोड़ा रुक जाए। आर्थिक रूप से आपको मजबूती मिलेगी। पारिवारिक रिश्तो में जमी बर्फ पिघलेगी। प्रेमियों के लिए यह सप्ताह अच्छा है।

कुम्भ- आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहने की भी आवश्यकता है। आप अपने रिश्तो में भावनात्मकता का अभाव महसूस करेंगे। अगर आप अपनी सोच को सकारात्मक रखेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा।

मीन- करीबी सहयोगी से समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप किसी के साथ वाद विवाद में पड़ने से बचें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापारियों के लिए सप्ताह अच्छा है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।